4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर…सड़क हादसे में उज्जैन के सिंधी समाज के चार लोगों की मौत, मदुरई से कन्याकुमारी जा रहे थे

शहर के चार लोगों की मदुरई से कन्याकुमारी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
patrika

death,bus accident,crime news ujjain,

उज्जैन. शहर के चार लोगों की मदुरई से कन्याकुमारी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हुई, जिसमें 13 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में छह लोग मध्यप्रदेश के हैं, जिनमें से चार उज्जैन के हैं।

मरने वालों में 1 महिला, 3 पुरुष
उज्जैन से रामेश्वरम गई तीर्थ यात्रियों की बस मदुरई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उज्जैन के सिंधी समाज के 4 तीर्थ यात्रियों की दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि की जा रही है। मरने वालों में 1 महिला एवं 3 पुरुष शामिल हैं। कुछ अन्य तीर्थ यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है।

ज्वेलर्स शॉप के मालिक हैं
प्राप्त जानकारी अनुसार उज्जैन के बजाजखाना चौक में पूर्णिमा ज्वेलर्स नामक शॉप है, दीपक सावलानी दुकान के संचालक हैं। बताया जा रहा है कि इनके मामा-मामी सहित अन्य की मौत की पुष्टि हुई है।

निजी ट्रेवल्स की बस से गए थे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग एक निजी बस के जरिए उज्जैन से रवाना हुए थे। मंगलवार को मदुरई से कन्याकुमारी जा रहे थे। तभी तुतीकोरिन के थलवईपुरम इलाके में उनका वाहन नेशनल हाइवे पर एक पुल से जा भिड़ा। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में घायल हुए 13 लोगों को तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की सूची
- सरला-मूलचंद पोहवानी उम्र 63, गोरधनधाम उज्जैन
- चंद्रा-कन्हैयालाल उम्र 56, गोरधनधाम उज्जैन
- सोनम-रमेशलाल पोहवानी उम्र 47, गोरधनधाम उज्जैन
- मोक्ष-रमेशलाल पोहवानी उम्र 11, 39-गोरधनधाम उज्जैन
- तुलसी-रमेश उटानी उम्र 51, इंदौर
- सुनीता-कैलाशचंद्र उम्र 47, 49-अलखधाम नगर उज्जैन

मृतकों की सूची, जिनमें इंदौर के भी शामिल
- विद्याबाई-आनंदराम उम्र 60, 40-गोरधनधाम नगर उज्जैन
- रमेशलाल-लीलाराम उम्र 52, 39-गोरधनधाम नगर उज्जैन
- कन्हैयालाल-बालचंद सेवलानी उम्र 65, पलसीकर कॉलोनी इंदौर
- रेखा-कन्हैयालाल उम्र 62, पलसीकर कॉलोनी इंदौर
- लालचंद-संतूमल सामतानी उम्र 75, 39-महाकाल सिंधी कॉलोनी उज्जैन
- टीकमदास-संतूमल उम्र 56, 42-महाकाल सिंधी कॉलोनी

Story Loader