25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 घंटे के लिए उज्जैन आ रहे हैं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पहली बार करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Vice President Jagdeep Dhankhar Ujjain visit : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन दौरे पर हैं। सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसकी तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई हैं। इसके बाद वो कालिदास समारोह में शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Nov 2024, 3:35 PM IST

Vice President Jagdeep Dhankhar Ujjain visit

Vice President Jagdeep Dhankhar Ujjain Visit : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगामी 12 नवंबर को मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन दौरे पर हैं। यहां वो कालिदास समारोह के उद्धघाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम से पहले वो महाकाल दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसी के साथ महाकाल प्रशासक गणेश धाकड़ ने भी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर तय अवधि में सभी कार्य निपटाने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन में सिर्फ 2 घंटे ही रुकेंगे। इस अवधि में महाकाल के दर्शन करने के साथ साथ कालीदास समारोह का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार (12 नवंबर) को दोपहर 2 बजे वो उज्जैन पहुंचेंगे और तय कार्यक्रमों में शामिल होकर 4 बजे रवाना हो जाएंगे। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। लेकिन, प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो उज्जैन पहुंचने के बाद उप राष्ट्रपति सबसे पहले 2 बजे महाकाल दर्शन करेंगे। यहां से 3 बजे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 4 बजे उज्जैन से रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी पर कसेगी नकेल, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दे दिए अहम निर्देश

पहली बार महाकाल दर्शन करने आ रहे धनकड़

वहीं, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंदिर में आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उप राष्ट्रपति नंदी द्वार से प्रवेश कर महाकाल लोक देखते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। उप राष्ट्रपति पहली बार उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करेंगे। ऐसे में मंदिर में विशेष साज सज्जा की जा रही है। महाकाल के गर्भगृह और नंदी हाल में फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। उप राष्ट्रपति के लिए मंदिर में नए बने शिखर दर्शन की छत के नीचे एक ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है। उनके लिए मंदिर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। उप राष्ट्रपति गर्भगृह के अंदर से दर्शन करेंगे।