2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटरसाइकिल पर लिखवाई दर्द भरी शायरी और रोक दिया जिंदगी का पहिया..

बीवी के छोड़कर जाने के बाद दुखी था युवक, मोटर साइकिल पर लिखवा रखी थी दर्दीली शायरी...

2 min read
Google source verification
suicide.jpg

,,

'गम से खाली नहीं जिस्म का कोना कोई...हम रहें न रहें हम पे मत रोना कोई' ये वो दर्दभरी लाइनें हैं जिन्हें बाइक पर लिखवाने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला उज्जैन का है जहां गोइला और ढाबला फांटा के बीच एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है ।

लाश मिलने से फैली सनसनी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोइला और ढाबाला फांटा के बीच एक पेड़ पर युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त जगननाथ हीरावत उम्र 25 साल निवासी नागझीरी गांव उन्हेल के तौर पर हुई है जो मजदूरी का काम करता था। वो रोजाना की तरह काम पर घर से निकला था और शाम को उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली है। शुरूआती जांच में ये भी पता चला है कि मृतक को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी जिसके कारण वो दुखी भी रहता था।
यह भी पढ़ें- प्रेमिका के घर अचानक चाकू लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर हुआ जो वो जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़ें पूरी खबर

बाइक पर लिखी थी दर्द भरी शायरी
घटनास्थल के पास ही पुलिस को मृतक जगननाथ की बाइक भी खड़ी मिली है जिस पर पीछे की नंबर प्लेट के नीचे 'गम से खाली नहीं जिस्म का कोना कोई...हम रहें न रहें हम पे मत रोना कोई' लिखा हुआ मिला है। जिससे अंदेशा है कि बीवी के छोड़कर जाने से वो काफी दुखी था और इसी कारण उसके आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है ।

देखें वीडियो- दतिया में बेखौफ चोरों ने चटकाए दुकानों के ताले

Story Loader