वार्डों में सफाई से लेकर सड़क और पानी की समस्या जस की तस है। गंदी बस्ती उन्मूलन के तहत वार्ड क्रमांक एक छटन, भगहा एवं लोहारगंज वार्ड क्रमांक 2 लालपुर, वार्ड क्रमांक 4 नैगवां, डोमरान टोला, वार्ड नं. 9 खलेसर तथा चमरानटोला, वार्ड नं. 10 कैम्प हरिजन मोहल्ला एवं वार्ड क्रमांक 12 ज्वालामुखी एवं विकटगंज शामिल है। इन वार्डो का क्षेत्रफल 61.34 हेक्टेयर शामिल किया गया है जबकि इन वार्डो की जनसंख्या 4427 बताई गई है एवं परिवारो की संख्या 1322 है।