3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के संगठन मंत्री पहुंचे करकेली

कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक

2 min read
Google source verification
BJP's organization minister arrives

भाजपा के संगठन मंत्री पहुंचे करकेली

घुलघुली. भाजपा के सह संगठन मंत्री अतुल राय अल्प प्रवास पर करकेली मंडल में मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के निज निवास कोहका 82 पहुंचे। उनके साथ संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया, जिला अध्यक्ष उमरिया मनीष सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथलेश पयाशी व आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बंशल, महामंत्री राजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण पयासी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम, दीपू छतवानी, पंकज तिवारी, राम बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्ण पाल सिंह, हजारी सिंह, के के सिंह, पंचम सिंह, उपसरपंच नत्थू सिंह, मनोज सिंह, नेमचंद गुप्ता, बुदबाई, उमा बर्मन, भीम सिंह, नंदकुमार सिंह, ईश्वर सिंह, मोहे लाल, महिपाल, राजकुमार सिंह, देव लाल सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-----------------
पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले
बिरसिंहपुर पाली. भाजपा सह संगठन मंत्री अतुल राय का आगमन भाजपा ग्रामीण मंडल पाली अध्यक्ष अर्जुन त्रिपाठी के आवास पर हुआ। साथ ही सम्भागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी उपस्थित हुए। उन्होने सांगठनिक चर्चा के साथ परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में महेश शुक्ला, राम सुशील मिश्रा, तिवारी, रामनाथ, पुरुषोत्तम, अशोक नायक, महामंत्री कन्हैया शुक्ला, अर्जुन सिंह, प्रमोद साहू, सूरज यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
---------------------
सर्व शिक्षा अभियान की हुई बैठक
उमरिया. मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत एवं परियोजना संचालक अशीष वशिष्ट की अध्यक्षता मेंं मंगलवार को जिला पंचायत सभागार मे सर्व शिक्षा अभियान की गतिविधियों के सुचारू संचालन विषयक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकरी, जिला परियोजना सम्नव्यक, एपीसी, बी आर सीसी, उपयंत्री, जन शिक्षक बी जी सी , वार्डन एवं एम.आर.सी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य कार्यापालन अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में अध्यायनरत समस्त बच्चों का आधर बनवाने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन, एस.डी.एम.आई.एस की पोर्टल पर फीडिग तथा स्कूलों में समय पर पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित कराया जायें। उन्होने कहा कि स्मार्ट क्लास, हैड स्टार्ट केन्द्रों की सामग्री का सत्यांपन कराकर उन्हें विधिवत संचालित करायें साथ ही समस्त छात्रावासों में साफ-सफाई, नवाचार व उनके विधिवत संचालन हेंतु संबंधित वार्डनों को निर्देशित किया गया। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पाठ्य पुस्तक, गणवेश, सायकल इत्यादि का शत प्रतिशत समय पर वितरण कराने तथा आगामी 16 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ होने की सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण करने समय से शालाओ का संचालन जॉयफूल लर्निग की गतिविधियों का संचालन और एम शिक्षा मित्रों से शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति के निर्देश दिये गये।

Story Loader