
पेड़ पर चढ़ा तो बची जान
उमरिया. बांधवगढ टाइगर रिजर्व अंतर्गत धमोखर रेंज में बाघिन और उसके तीन शावको के हमले में 15 वर्षीय ग्राम ददरौनी निवासी संजीव पिता बबलू यादव बाल-बाल बच गया।
बताया जाता है कि बाघिन और शावकों के हमले के दौरान वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहित करने गया युवक पेड़ पर चढ़ गया। जिसके बाद युवक की जान बच सकी। इस घटना में पेड़ पर चढ़ते समय युवक के पैर पर बाघिन शावकों ने हमला किया था, जिससे युवक का पैर गम्भीर रूप से चोंटिल बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना के बाद दहशत में आया युवक तब तक पेड़ से नीचे नही उतरा, जब तक स्थानीय कई लोग मौके पर नही पहुंचे। धमोखर रेंज के कोडार मोड़ के पास स्थित पुलिया के समीप सुबह 8.30 बजे हुई इस घटना से स्थानीय तेंदूपत्ता संग्रहको के साथ ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।
-----------------
आग पर काबू पाने ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा
उमरिया. जिला मुख्यालय स्थित लालपुर तेंदूपत्ता गोदाम के समीप अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी, जो धीरे-धीरे तेंदूपत्ता गोदाम तक पहुंच रही थी। इसी बीच मौके पर मौजूद फड़ मुंशी तीरथ सिंह राठौर ने घटना की जानकारी तत्काल समिति प्रबंधक दुखी लाल रैदास को दी। इस मामले में कई बार अग्निशामक को बुलाने सम्बन्धित विभाग को घटना की जानकारी दी गयी, लेकिन किन्ही कारणों से अग्निशमक घटना स्थल नही पहुंच पाई। दूसरी तरफ आग की गति तेज थी जो लगातार तेंदूपत्ता गोदाम की ओर बढ़ रही थी। घटना को गम्भीरता देख आग पर काबू पाने स्थानीय ग्रामीणों ने बीड़ा उठाया और पम्प मशीन आदि की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है। बताया जाता है कि घटना के दौरान गोदाम के बाहर तकरीबन पांच लाख का तेंदूपत्ता भंडारण के लिए रखा हुटा था। समय पर आग बुझाने को लेकर ग्रामीण ततपरता नही दिखाते तो निश्चित रूप से बड़े हादसे से इनकार नही किया जा सकता था। लालपुर वन समिति में तकरीबन 2993 तेंदूपत्ता मानक बोरा का संग्रहण किया गया है। जिसमे 2522 मानक बोरा का परिदान भी कर दिया गया है। जिले में कुल 31 वन समितियां है, जो तेंदू पत्ता संग्रहण का कार्य 78.66 फीसदी पूर्ण कर चुकी है। बीते गुरुवार से वन कर्मियों के हड़ताल की वजह से तेंदूपत्ता भंडारण कार्य जमकर प्रभावित हुआ है।
------------
खेत से मोटर पंप चोरी
उमरिया. कोतवाली अंतगर्त ग्राम मझौली में विगत रात्रि देवी प्रसाद पिता रम्मू प्रसाद महरा के खेत से अज्ञात चोर मोटर पंप पार कर दिए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
31 May 2018 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
