4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौरोजाबाद में चीतल का शिकार

आराजी की जमीन पर बना दिया पीएम आवास

2 min read
Google source verification
Chhattal hunting in Naurojabad

Chhattal hunting in Naurojabad

उमरिया. जिले में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल से महकमे के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वन संपदा के दोहन और वन्य जीवों के शिकार के मामले बढ़ गये हैं। ताजा मामला नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र के कुदरी इलाके का है। जहां शिकारियों की घेराबंदी में फंसे चीतल की मौत होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जंगल इलाके से भटक कर चीतल वार्ड १४ कुदरी में आ गया था। जिस पर शिकारियों की नजर पड़ी और हांका लगाकर पहले तो उसे मारने का प्रयास किया गया, लेकिन शिकारियों की चाल उस वक्त नाकाम हो गयी जब चीतल मोहल्ले के किसी घर में घुसकर दुबक गया, लेकिन इस बात की जानकारी जब वन विभाग को हुई और विभाग के एसडीओ अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे तो चीतल मरा हुआ पाया गया। चीतल की मृत्यु के बाद विभाग की लापरवाही तो दिखी ही साथ ही एसडीओ द्वारा वन्य जीव की मौत के बाद वन संरक्षण अधिनियम के तहत की जाने वाली प्रक्रिया को नजर अंदाज बिना पंचनामा, पीएम और पीओआर काटे बिना शव को जला दिया गया। इस मामले में वन महकमे के उच्चाधिकारियों ने वन अधिनियमो को ताक में रखते हुये नियमों की अनदेखी की साथ ही वरिष्ठ अधिकारी की गैर मौजूदगी में सारे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया है।
उमरिया. जिले के ग्रामीणों की अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में समस्यायें सुनी तथा उनके निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। जनसुनवाई में राम बाई द्विवेदी ग्राम ददरौडी ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, संतई, लिलिया, अच्छेलाल सहित अन्य ग्राम पाली तहसील चंदिया के ग्रामीणों ने सौभाग्य योजना के तहत बिजली लगवाने, विमल गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता, राजीव, उषा आदि ग्राम बुढिया ने पीने के पानी की व्यवस्था करने, वासुदेव ग्राम चंदवार ने जनपद करकेली द्वारा 14 माह से विकलांग पेंशन नही देेने की शिकायत की है। हीरालाल यादव पथरहठा ने बताया कि उसकी भूमि पटवारी हल्का 10, खसरा नं 254, रकबा 1.181 है, जिसमें चुटूदाना, चमारू व चंदाबाई यादव द्वारा जबरन प्रधानमंत्री आवास बनाया जा रहा है। इस पर तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी प्रकार साधना शर्मा निवासी ने प्रदीप पाण्डेय द्वारा फोन पर अश्लील बाते करने, बिरसती बैगा बरही ने राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा दिलाने, राम गोपाल शर्मा राष्ट्रपति पदक प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक ने डॉ. आर गोपाल बजाज वैभव आई हास्पिटल कटनी द्वारा आंख का गलत आपरेशन करने से आंखो की रोशनी समाप्त होने की शिकायत की।

Story Loader