
Collector, Peepal chaa chaa lalai Chaupal
उमरिया. ग्राम पंचायत भुण्डी के अंतर्गत ग्राम राघोपुर में कलेक्टर द्वारा पीपल के छांव तले चौपाल लगाकर ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण कराया गया। चौपाल में जहां एक ओर कलेक्टर माल सिंह स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से कुशल क्षेम पूछते हुए खुलकर समस्याओं को बताने की समझाइश देते रहें। वहीं प्राप्त होने वाली समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों से निराकरण भी कराया। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी समय हैण्डपंप खराब हो तो उसकी सूचना खण्ड स्तर पर गठित दल के उप यंत्री के मोबाइल नंबर 7804865826 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान रामगोपाल गडारी ने बताया कि पंाच साल पूर्व बीपीएल में नाम था, जो कट गया। जिससे खाद्यान्न नही मिल रहा, पुरूषोत्तम बैगा पिता लालमन का भी बीपीएल मे नाम मौके पर जुड़वाया गया। पुरूषोत्तम बैगा पिता मक्कू का नामांतरण, राम कुमार पिता गज्जू का बंटवारा भी कराया गया। रजनी कोल उपसरपंच की कुपोषित बच्ची को पति द्वारा एनआरसी मे भर्ती नही कराने की शिकायत पर कलेक्टर ने मौके पर समझाइश दी कि बिटिया को स्वस्थ्य रखने का दायित्व माता पिता का है। इस बात से सहमत होकर उसने अगले ही दिन भर्ती कराने की वचनबद्धता जाहिर की। कलेक्टर ने चौपाल में ऐसे समस्त कुपोषित बच्चों के अभिभावको को समझाइश दी है कि कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए समस्त कमजोर बच्चों को एनआरसी मे भर्ती कराएं जहां बच्चों के इलाज के साथ मां को 14 दिन की मजदूरी का भुगतान बैंक खाते में किया जाएगा और उन्हें पोषण आहार एवं भोजन की भी व्यवस्था मिलेगी। चौपाल में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एबी निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश नामदेव, उप संचालक कृषि आर के प्रजापति, एसडीओ कृषि प्रेम सिंह, एसडीओ पीएचई सोनाली सिन्हां सहित अन्य जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता कमेटी गठित
कलेक्टर ने घर एवं गांव को स्वच्छ रखने की समझाइश ग्रामीणों को देते हुए कहा कि जब हम स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रहेंगे तो परिवार को आगे बढाने तथा विकास के कार्यो को गति देने के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय स्वच्छता कमेटी गठित की है। जिसमें शिशुओं की कमेटी में दीप प्रकाश, महिला कमेटी में नान बाई तथा पुरूष कमेटी में हीरालाल को अध्यक्ष बनाया गया है। इन कमेटी प्रमुखों द्वारा सुबह शाम इस बात की समझाइश दी जाएगी कि कोई भी व्यक्ति लोटा या डिब्बा लेकर शौच के लिए बाहर नही जाएगा।

Published on:
06 May 2018 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
