7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगरों के बीच फंसे दादा-पोते, एक्टिंग ने बचाई दोनों की जान

उमरिया जिले के बांधवगढ़ क्षेत्र में एक दादा और पोता जानवरों को चराने के लिए निकले थे, इसी दौरान अचानक उनके सामने टाइगर आ गया.

less than 1 minute read
Google source verification
टाइगरों के बीच फंसे दादा-पोते, एक्टिंग ने बचाई दोनों की जान

टाइगरों के बीच फंसे दादा-पोते, एक्टिंग ने बचाई दोनों की जान

उमरिया. जानवरों को चराने गए दादा पोते के सामने अचानक टाइगर आ गए और उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया, ऐसे में पौते के दिमाग में एक तरकीब आई और उसने एक्टिंग की तो दोनों की जान बच गई और वे टाइगरों के चुंगल से बच निकले।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ क्षेत्र में एक दादा और पोता जानवरों को चराने के लिए निकले थे, इसी दौरान अचानक उनके सामने टाइगर आ गया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए, लेकिन इसी बीच पोते को एक तरीकब सूझ गई, उसने फिल्मी स्टाइल में मरने का नाटक किया और अपने साथ ही अपने दादा की जान भी बचाई, हालांकि इस घटना में दादा घायल भी हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

ये घटना धमोखर बफर सीमा से सटे रायपुर बीट की है, यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में के बीट पीएफ १७२ टेनहाइ्र हार जंगल में समीप स्थित ग्राम सकरिया के निवासी रतन रैदास और उनका पौता दीपचंद जानवरों को चराने के लिए गए थे, ऐसे में एक बाघ ने पहले पोते पर हमला बोल दिया तो उसने मरने की एक्टिंग करते हुए जमीन पर जा गिरा, इसके बाद वहीं एक बाघिन ने दादा पर हमला बोल दिया, बाघिन ने पहले दादा फिर पोते पर हमला बोला, इसी दौरान दीपचंद ने मरने का नाटक किया तो वह फिर से दादा की तरफ दौड़ी, इसी बीच दोनों ने मौका पाकर वहां से दौड़ लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई, वे जंगल से निकलकर सडक़ पर आ गए थे, इस मामले की सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और घायल दादा को अस्पताल लेकर गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : 30 साल की पत्नी का धर्म बदला रहा था पति, गृहमंत्री ने लिया एक्शन