4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहा, प्रियांशु व श्रुति ने मारी बाजी

सीबीएसई के छात्रों को मिली सफलता

2 min read
Google source verification
Neha, Priyanshu and Shruti kill me

Neha, Priyanshu and Shruti kill me

उमरिया. बीते पच्चीस वर्षों से संचालित नगर की प्रतिष्ठित संस्था ने एक बार फिर परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठा हासिल की, जिसमे सिंघई परिवार से श्रुति सिंघई स्व.बसंत सिंघई ने 500 में से 452(90.4 प्रतिशत) अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान प्रियांशु सरावगी पुत्र राजेश सरावगी ने 88.4 प्रतिशत एवं तीसने स्थान अर्जित कर नेहा वाधवानी पुत्री श्याम कुमार वाधवानी ने अपने माता पिता विद्याालय एवं नगर को गौरवांनवित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र मे विद्यालय से 35 छात्र छात्राए सीनियर सेकेण्ड्री परीक्षा में बैठे जिसमे से सर्वाधिक छात्रों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। समस्त छात्र-छात्राओं अविभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को सफलता के लिए दिए योगदान हेतु प्राचार्य ने हार्दिक बधाई दी है।
हर्षिता ने पाली नगर को दिलाया गौरव
बिरसिंहपुर पाली. केंद्रीय विद्यालय नौरोजाबाद में अध्यनरत कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी हर्षिता पाठक ने पाली नगर का गौरव बढ़ाया है। दरअसल हर्षिता ने बारहवीं कक्षा में वाणिज्य संकाय की छात्रा थी जिन्होंने परीक्षा परिणाम में 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित किये है। हर्षिता पाली नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी धर्मेंद्र पाठक की पुत्री व सेवानिवृत्त रेंजर केके पाठक की नातिन है। हर्षिता ने अपने कामयाबी के लिए अपने शिक्षकों व परिजनों को आधार बताते हुए कहा कि वह आगे सीए करना चाहती है। भविष्य में इसी तरह कामयाबी हासिल होते रहे जिसके लिए वह लगन मेहनत से पढ़ाई करने की प्रबल इच्छा रखती है। हर्षिता को मिली कामयाबी पर नगर के बुद्धजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई प्रेषित किये है। जिनमे विधायक मीना सिंह, सरजू अग्रवाल, बहादुर सिंह, मुकेश गुप्ता, सुदामा विश्वकर्मा, जितेंद्र जगवानी, पिल्लू प्रदीप सोनकर, प्रदीप सोनी, श्रीधर राव, लल्ली यादव, अभय शिवहरे, संजीव खण्डेलवाल, के के मिश्रा, धीरू शर्मा, दिनेश उपाध्याय, सूर्या अवधिया, मनोज गुप्ता आदि के नाम शामिल है।
शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
उमरिया. जिला मुख्यालय अंतर्गत बड़ेरी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। गत 26 मई को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। सभी के चेहरों मे खुशी की लहर तब दौड़ गई। जब विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी, विद्यालय के छात्र-छात्राओं आशानुरूप् उत्कृष्ट प्रर्दशन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित हुये परीक्षा परिणाम में, निशांत मिश्रा 79: प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, 72 प्रतिशत के साथ दुर्गा द्विवेदी द्वितीय स्थान तथा साक्षी सिहं उईके 63.2 प्रतिशत के साथ ने तृतीय स्थान मे रहें। बाकी अन्य छात्र-छात्राए प्रथम श्रेणी में उत्र्तीण हुए। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को बधाई प्रेषित की है। उमरिया के जन मानस में भी विद्यालय के द्वारा इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खुशी की लहर व्याप्त है और अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रर्दशन की अभिलाषा व्यक्त की है।