2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने कहा: बिना डरे बताएं समस्या

पुलिस ने ग्रामीणों से किया संवाद

2 min read
Google source verification
Police said: Tell afraid problem

पुलिस ने कहा: बिना डरे बताएं समस्या

उमरिया. पुलिस विभाग समाज जन मानस की समस्या व पुलिस-जनता के बीच संबंध स्थापित हो। जिससे लोग अपनी समस्या बताने में डरे नहीं इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत में पुलिस और ग्रामीण के बीच जन संवाद रखा गया। जिसमे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ, असित यादव के उपस्थित में जन संवाद का कार्य चला। जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिक व सम्मानित लोग जन संवाद में पहुंच कर पुलिस और ग्रामीण जनो के बीच जन चर्चा हुई। जिसमें कई समस्या को लेकर लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक को बताई गई कि अपराध को कैसे कम हो यदि हो रहा है तो व बस स्टैंड में बढ़ते ट्रैफिक के कारण लोगों को आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। वही करकेली में पुलिस सहायता चौकी खुलने की मांग की थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने पहल करते हुए अब एक एसएआई रहेंगे एवं पानी की समस्या नदी टोला मे बनी है। करकेली में रात्रि के समय शराबियों के कारण आने जाने वाले यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है आदि कई समस्या पर अवगत कराया गया। जन संवाद के माध्यम से जिस पर सुविधा भी बनाने का निर्देश दिया गया है, जो अन्य विभाग की समस्या को कलेक्टर को अवगत कराया जाकर सुविधा बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मो.शफीक एडवोकेट, रामकृपाल नापित, आनंद तिवारी, नरेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, नौरोजाबाद टीआई अनूप सिंह, महेश यादव, नीरज सिंह रघुवंशी, कौशल तिवारी, सरपंच-उपसरपंच सहित आदि लोग उपस्थित रहे है।
--------------
रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा 9 जून से
उमरिया. म.प्र. राज्य ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं व 12वीं एवं रूक जाना नहीं योजना की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आगामी 9 जून से प्रारंभ होंगी। 9 जून से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं में राज्य ओपन की कक्षा 10वीं एवं रूक जाना नहीं की कक्षा 10वीं का समय प्रात: 8 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं राज्य ओपन की कक्षा 12वीं एवं रूक जाना नहीं की कक्षा 12वीं का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
-----------------
दस्तक अभियान का प्रथम चरण जून से
उमरिया. दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 14 जून से 31 जुलाई तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं के संयुक्त दल (ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जायेगी एवं इस उम्र के बच्चों में प्राय: पाई जाने वाली बीमारियों की पहचान सुनिश्चित की जायेगी।

Story Loader