उमरिया

विवाद इतना बढ़ा कि हो गई मारपीट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, दो जबलपुर रेफर

कुएं में मोटर लगाने की बात पर हुआ विवाद

less than 1 minute read
Jun 16, 2023
The dispute increased so much that there was a fight, 5 people of the same family were injured, two were referred to Jabalpur

उमरिया. चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम छोटी पाली में कुएं में मोटर पंप डालने की बात को लेकर विवाद हो गया। मरियम बी पति स्व. शेख हबीब उम्र 80 साल निवासी वार्ड 8 चौधरी मोहल्ला दुब्बार ने शिकायत दर्ज कराई है कि शेख सब्बीर, ईदू, अप्पू, राज ने कुएं में मोटर पंप डालने की बात को लेकर विवाद किया एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 294, 323, 324, 506, 34 ताहि के तहत मामला कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना में शेख़ बाबू पिता शेख हबीब उम्र 45 वर्ष एवं उसके पुत्र आबिद उम्र 18 वर्ष घायल हुए हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया है। शेख बाबू की बेटी अनीसा बी उम्र 17 वर्ष, पत्नी जमीला बी पति उम्र 35 एवं माता मरियम बी भी चोटिल हुए हैं, जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्मी के दिनों में लोगों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिसके कारण लोग मोटर के द्वारा अपने घरों में पानी पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे कई मामले हैं जहां पानी को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं।

Published on:
16 Jun 2023 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर