भारतीय सेन समाज उमरिया की बैठक में बनी रूपरेखा
उमरिया. आगामी 16, 17 अप्रैल को दो दिवसीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज राठौर भुसावल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष अनुसार होने वाली जन्मोत्सव की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के लोगों ने इस बात का निर्णय लिया कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों द्वारा तैयारी भी की जा रही है। बैठक में समाज हित के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।
भारतीय सेन समाज मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दीपक सेन ने जिला उमरिया का दौरा कर शहडोल संभाग व उमरिया जिले के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां एवं सेन जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय जयंती महोत्सव की रूपरेखा तैयार की। प्रतिवर्ष अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में जन्मोत्सव में सम्मिलित होने भारतवर्ष के सेन समाज के परिवार जन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होते हैं एक दिन पूर्व चल समारोह निकालकर भजन, उत्सव मनाते हैं एवं जयंती के दिन बांधवगढ़ में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। दो दिवसीय उत्सव को भारतीय सेन समाज जिला उमरिया आयोजित करता है। जन्मोत्सव की जरुरी व्यवस्था मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं उमरिया कलेक्टर के द्वारा गत वर्ष से की जा रही है। बैठक में उपस्थित समाज जन से व्यवस्था को सुगम एवं आयोजन की भव्यता को लेकर सुझाव की अपील की गई। बैठक में अनिल सेन अरुण सेन, मनोज सेन, महेंद्र सेन, अविनाश सेन, लोकनाथ सेन, ज्ञान सेन, भोला प्रसाद सेन, सुदामा सेन, शिवचरण सेन, सुनील सराठे, पवन सेन, धनीराम सेन, भुवनेश्वर सेन, गुज्जु सेन, रामकरण सेन, ललित सेन, श्यामसुंदर सराठे, राहुल सेन उपस्थित रहे।