5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रास्ते पर बैठ गया ‘छोटा भीम’, साइना नेहवाल को करना पड़ा काफी इंतजार, देखें वीडियो

बैडमिंटन की स्टार प्लेयर साइना नेहवाल को 'छोटा भीम' के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल साइना नेहवाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आई हुई थीं और यहां पर टाइगर सफारी के लिए आई थीं जहां उन्होंने डोमिनेन्ट टाइगर छोटा भीम की साइटिंग भी की। जिस रास्ते पर साइना की जिप्सी जा रही थी उसी पर छोटा भीम टाइगर आकर बैठ गया जिसके कारण काफी देर तक साइना को इंतजार करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
saina_nehwal.jpg

साइना ने शेयर की तस्वीर
साइना नेहवाल ने टाइगर छोटा भीम की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है Hello Mr Chota Bheem ji। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा ‘बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान.. आखिरकार छोटा भीम से हमारी मुलाकात हो गई।' बता दें कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क के खितौली कोर जोन में टाइगर सफारी के दौरान साइना नेहवाल को टाइगर छोटा भीम का दीदार हुआ। टाइगर छोटा भीम रास्ते पर आकर बैठ गया था जिसके कारण साइना नेहवाल की जिप्सी वहीं पर रूकी रही और जब बाद में छोटा भीम रास्ते से उठकर जंगल की तरफ गया तब कहीं जाकर साइना नेहवाल की जिप्सी वहां से गुजर पाई।

साइना नेहवाल के करियर पर एक नजर
साइना नेहवाल के करियर के बारे में बात करें तो वह एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं।

देखें वीडियो-