2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला SP ने पेश की मिसाल, 3 साल की बेटी को घर पर छोड़ा, 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी निभा रहीं फर्ज

Umaria SP Nivedita Naidu : निवेदिता नायडू ने अगस्त 2023 में 25वीं बटालियन मंडला से उमरिया में एसपी बनी। वह 2016 बैच की आइपीएस हैं। उनके पति पड़ोसी मंडला जिले के एसपी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Umaria SP Nivedita Naidu

Umaria SP Nivedita Naidu : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले ( Umaria District ) की पुलिस अधीक्षक निवेदिता ठाकुर ( SP Nivedita Naidu ) 8 माह की गर्भावस्था ( 8 month pregnancy ) में कठिन परिस्थितियों के बीच ड्यूटी ( Police Duty ) निभा रही हैं। ऐसी स्थिति में गाड़ी पर चढ़ना और उतरना भी काफी मुश्किल होता है। इन हालातों में भी वे रात 12 से 4 बजे तक की गश्त के साथ जिलाबदर के आरोपियों को ढ़ूंढने के लिए अपनी टीम के साथ घरों में दबिश दे रही हैं।

भीषण गर्मी में दिन में 10 घंटे की मुश्किल हालात वाली नौकरी अलग है। वे 3 साल की बेटी को घर छोड़कर आती हैं। ये उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो गर्भावस्था के दौरान घरेलू कामकाज से भी दूरी बना लेती हैं।

यह भी पढ़ें- तलवार की नोंक पर की युवती से बदसलूकी, रोकने पर पिता-भाई का हाथ तोड़ा, अब मकान पर चला बुल्डोजर, Video

पहले भी चर्चा में रहे आइएएस और आइपीएस

-साल 2023 में समुद्री चक्रवात बिपरजॉय के दौरान गुजरात में पीजीवीसीएल की ज्वॉइंट एमडी प्रीति शर्मा भी चर्चा में रही हैं।

-साल 2021 में प्रतिभा पाल ने इंदौर नगर निगम की कमिश्नर रहते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान छुट्टी नहीं ली। प्रसव से 12 घंटे पहले तक वह दफ्तर में मीटिंग करती रही हैं, डिलेवरी के बाद अगले दिन ही ऑफिस आ गईं।

Story Loader