18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oscars : प्रियंका ने किया डेब्यू, Alicia बनीं सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री

ऑस्कर सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा अकेली भारतीय अभिनेत्री हैं, उन्होंने अवॉर्ड भी प्रिजेंट किया

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 29, 2016

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

लॉस एंजिल्स। द डैनिश गर्ल फिल्म में कलाकार की पत्नी का संजीदा किरदार निभाने वाली एलिशिया विकान्दर को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किया गया है। 27 वर्षीय स्वीडन की एलिशिया के कॅरियर का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है। उन्होंने वर्ष 2015 में एक्स मशीना और टेस्टामेंट आफ यूथ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनावाया था।

Priyanka Choprapriyanka-chopra-56d3bb205ad99_l.jpg" align="middle" border="0">
रेड कारपेट पर प्रियंका का जलवा


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में चल रही 88वीं ऑस्कर सेरेमनी में रेड कारपेट पर डेब्यू करते हुए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड प्रिजेंट किया। यह अवॉर्ड उन्होंने लीव स्क्रिबर के साथ फिल्म मैड मैक्स-फ्यूरी रोड के एडिटर मार्गरेट सिक्सल को दिया। प्रियंका ने फैशन डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया स्ट्रैपलेस गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और रिंग्स पहनी। यहां पहुंचने के बाद प्रियंका ने कहा कि वे प्रिंसेस की तरह महसूस कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज भी शेयर कीं।


इन्हें मिले पुरस्कार


बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
- टॉम मैकेर्थी और जोश सिंगर (फिल्म-स्पॉटलाइट)

बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
- चार्ल्स रैन्डोल्फ एडम मैके (फिल्म - द बिग शॉर्ट)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
- एलिसिया विकान्दर (फिल्म - द डेनिश गर्ल)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
- जेनी बीवान (फिल्म- मैड मैक्स-फ्यूरी रोड)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
- मैड मैक्स-फ्यूरी रोड

मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
- मैड मैक्स-फ्यूरी रोड

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
- रसेल मैक एडम्स (फिल्म- द रेवेनेंट)

बेस्ट एडिटिंग
- मार्गरेट सिक्सल (फिल्म- मैड मैक्स-फ्यूरी रोड)

बेस्ट साउंड मिक्सिंग
- मैड मैक्स-फ्यूरी रोड

ये भी पढ़ें

image