31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत दौरे के लिए एश्टन की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे में अपना पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेलेगा। इसके बाद बेंगलुरु, रांची और धर्मशाला में सीरीज के अगले तीन टेस्ट आयोजित होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 15 Jan 2017, 1:17 PM IST

Ashton Agar

Ashton Agar

मेलबोर्न।
ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में स्पिनर एश्टन एगर की वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्शन इस दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेंगे। ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे में चार टेस्ट मैच खेलने हैं और भारत की स्पिनरों के लिए मददगार पिचों को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा जताया है।


टीम में एगर और स्वेप्शन के अलावा नाथन लियोन और स्टीव ओ कीफ पहले से मौजूद हैं। टीम के शीर्ष क्रम में बल्लेबाज शॉन मार्श हैं जबकि आलराउंडर मिशेल बंधुओं की वापसी हुई है। टीम में आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भी शामिल किया गया है। 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया टीम में जैक्सन बर्ड को जोश हैजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजों में शामिल किया गया है।


भारत अपनी धरती पर मजबूज

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि हम भारत में सभी विकेटों के बारे में अनुमान नहीं लगा सकते लेकिन हम अपनी गेंदबाजी में गहराई चाहते हैं। भारतीय पिचें ज्यादातर धीमी हैं और स्पिनरों के लिए मददगार हैं जिसे देखते हुए हमने टीम में चार स्पिनरों को चुना है। होंस ने कहा कि भारत अपनी धरती पर एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है और उसे हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। हमनें भारत दौरे के लिए कड़ी तैयारी की है और हमें पूरा भरोसा है कि टीम भारतीय टीम को हराने में सफल रहेगी।


ऑस्ट्रेलिया को इंतजार

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पिछली बार 2004 में क्रिकेट सीरीज जीती थी। इसके बाद उसे अब तक अपनी पहली सीरीज जीत का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे में अपना पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेलेगा। इसके बाद बेंगलुरु, रांची और धर्मशाला में सीरीज के अगले तीन टेस्ट आयोजित होंगे।


ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीवन स्मिथ
(कप्तान)
,डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ ,उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्स कोंब, मिचेल मार्श ,ग्लेन मैक्सवेल, मैट वेड, मिचेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, जैक्सन बर्ड, नाथन लियोन ,स्टीव ओ कीफ, एश्टन एगर और मिचेल स्वेप्शन।