29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : क्वॉलिफाइंग के अंतिम दौर में हारे युकी भांबरी

युकी की इस हार से ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के सिंगल्स मुख्य ड्रॉ से भारतीय चुनौती खत्म हो गई। अब सभी की निगाहें डबल्स पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Mishra

•

Updated: 15 Jan 2017, 7:05 AM IST

Yuki Bhambri

Yuki Bhambri

मेलबर्न।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉलिफाइंग दौर में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी की उम्मीदें आखिरी दौर में टूट गईं। तीसरे और अंतिम राउंड में इस गैरवरीय भारतीय को 21वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी अर्नेस्टो एस्कोबेडो ने 2 घंटे के मैराथन संघर्ष में 7-6, 2-6, 4-6 से हरा दिया।


ओपनिंग सेट में युकी 0-3 से पीछे थे लेकिन कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने वापसी की और टाई ब्रेकर के जरिए मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में अमरीकी खिलाड़ी अर्नेस्टो ने शुरू से कब्जा बनाए रखा और 4 अंकों की बढ़त के साथ सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में फिर युकी ने अमरीकी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला रोमांचक बनाए रखा लेकिन दो अंकों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल युकी को पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड से सीधा प्रवेश मिला था। यह हार भारतीयों के लिए बहुत निराशाजनक रही। युकी की हार के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के सिंगल्स मुख्य ड्रॉ में इस साल कोई भारतीय नहीं होगा।


इससे पहले एकल के लिए भारत के दूसरे दावेदार साकेत मायनेनी पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। अब भारत की उम्मीदें डबल्स पर टिकी हैं। सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना के अलावा पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी पर भी निगाहें होंगी।