17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बायोपिक में खुलासा, इस शख्स ने सिखाया धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना

अब तक ज्यादातर लोगों को यही पता था कि धोनी के इस हेलीकॉप्टर शॉट के जनक वे खुद ही है लेकिन उनकी बायोपिक में उनके इस राज से पर्दा उठ गया है

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Oct 04, 2016

MS dhoni

MS dhoni

लखनऊ। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी जमकर धूम मचा रही है। दुनिया में सबसे सफलतम कप्तान के रूप में खुद को स्थापित कर चुके धोनी का अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। क्रिकेट की दुनिया में उनका हेलीकॉप्टर शॉट भी काफी फेमस रहा है।

अब तक ज्यादातर लोगों को यही पता था कि धोनी के इस हेलीकॉप्टर शॉट के जनक वे खुद ही है लेकिन उनकी बायोपिक में उनके इस राज से पर्दा उठ गया है। धोनी की बायोपिक में यह बताया गया है उनके फेमस हेलीकॉप्टर शॉट के जनक वे खुद नहीं बल्कि उनका अजीज दोस्त है। जिसका नाम है संतोष लाल। संतोष धोनी के बचपन का दोस्त है। लेकिन धोनी के अजीज दोस्ता अब इस दुनिया में नहीं है।



संतोष ने धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। धोनी के दोस्त इसे थप्पड़ शॉट कहा करते थे। 2013 में संतोष पैनक्रियाटिटिस बीमारी से पीडि़त थे। जिस वक्त धोनी को पता चला कि उनके दोस्त की तबियत बहुत खराब है तो वह टीम इंडिया के साथ दौरे पर थे लेकिन उन्होंने रांची से दिल्ली पहुंचाने के लिए संतोष के लिए एयर एंबुलेंस भेजी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को वाराणसी में ही लैंड करना पड़ा और जबतक वह दिल्ली पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी।

संतोष और धोनी दोनों ही साथ में रेलवे में नौकरी करते थे, संतोष एक निर्भीक बल्लेबाज थे, उन्होंने ही धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। धोनी संतोष से हेलीकॉप्टर शॉट सीखने के लिए उन्हें समोसा खिलाते थे। जब धोनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हो गए थे उसके बाद भी वह अपने दोस्त के साथ दोस्ती बरकार रखे हुए थे। संतोष लाल धोनी के साथ झारखंड रणजी टीम में साथ थे और पूरे जीवन काल में दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहे। संतोष लाल का 32 वर्ष की उम्र में 2013 में निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें

image