बलोच ने वीडियो में कहा है कि ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद अट्रैक्टिव हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार पारी के बाद जब विराट के फैंस ने अनुष्का पर जोक्स शेयर करने शुरू किए, तब विराट ने इसे शर्मनाक कहा था और अनुष्का को प्रेरणा बताया था। विराट ने ये भी कहा था कि जोक्स शेयर करने वाले भी अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी के बारे में भी सोचें।