
Brad Pitt-Angelina Jolie
लॉस एंजेलिस। अभिनेता ब्रैड पिट ने बताया कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी ऐंजेलिना जोली 12 बच्चे चाहते थे, लेकिन वह छह बच्चों पर ही रुक गए क्योंकि उनका पहले ही घर काफी अव्यवस्थित हो गया है।
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के छह बच्चे हैं जिनके नाम मैडॉक्स (14), पैक्स (11), जहारा (10), सिलोह (9) और सात साल के दो जुड़वा नॉक्स और विवियन हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिट ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि मेरा और एंजेलिना का दर्जन भर बच्चों का लक्ष्य था, लेकिन हम छह के बाद रुक गए।
अभिनेता ने बताया कि परिवार कई बार अव्यवस्थित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत-सा प्यार और लड़ाई होती है। काफी बीच-बचाव करना होता है, लेकिन इसमें बहुत मजा भी आता है।
Published on:
30 Nov 2015, 10:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.