20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सानिया मिर्जा के घर आएंगी खुशियां, बहन बनेगी दुल्हनियां

अनाम हैदराबाद के एक बिजनेसमैन अकबर राशिद के साथ शादी करेंगी, उनका निकाह 16 सितंबर को होगा 

2 min read
Google source verification

image

Shakti Singh

Aug 13, 2015

anam mirza

anam mirza

हैदराबाद। इस समय
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की पांचों अंगुलियां घी में है। दुनिया की नंबर एक महिला
युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया ने हाल ही में विंबलडन का महिला युगल खिताब जीता था। इस
साल उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने
का एलान किया गया है।



अब उनके लिए एक और खुशी का मौका है। उनकी बहन अनाम मिर्जा
जल्द ही शादी करने वाली हैं।



अनाम हैदराबाद के एक बिजनेसमैन अकबर राशिद के
साथ शादी करेंगी। उनका निकाह 16 सितंबर को हैदराबाद में ही होगा और इसकी तैयारियां
लगभग पूरी हो चुकी हैं।


अनाम मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं और वे पत्रकार
बनना चाहती हैं।अपने टि्वटर पर अकाउंट पर भी उन्होंने ऎसी ही इच्छा जताई है।
वर्तमान में वे स्टाइलिस्ट के रूप में काम कर रही थी। वे कई सेलेब्रिटी के इंटरव्यू
भी कर चुकी हैं।



अनाम अपनी मां और दोस्तों के साथ इन दिनों मुंबई में है और
शॉपिंग कर रही है। खबरों के अनुसार अनाम मिर्जा के लिए शादी के कपड़े मनीष
मल्होत्रा, अबु जानी और संदीप खोसला जैसे मशहूर डिजायनर तैयार करेंगे। अनाम सानिया
के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

image