नई दिल्ली। प्यार की अजब-गजब कहानियां है। ऐसा भी कहा जाता है कि प्यार किसी से भी और कभी भी हो सकता है। ऐसी ही प्यार की कहानी आपके सामने है। इस कहानी में जो लड़का है वह कभी लड़की हुआ करता था और जो लड़की है वह कभी लड़का हुआ करती थी। दोनो ने सर्जरी करा कर अपना सेक्स चेंज करवा लिया।

कहानी है जेमी ओ हरलिही की और हैरी मैथ्यूज की। हरलिही पहले लड़का था, सर्जरी कराकर अब ये लड़की बन गई है। हरलिही का ब्वॉयफ्रेंड है हैरी मैथ्यूज, मैथ्यूज पहले लड़की थी।

हरलिही ने तीन साल प्यार की तलाश की। अब हरलिही की तलाश पूरी हो गई है। उसका हमसफर अब उसके साथ है। ये दोनों ट्रांस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मिले। दोनों का कहना है कि यह लव एट फर्स्ट साइट था।

जेमी कहती है कि मुझे बचपन में ही समझ आ गया था कि मैं लड़की नहीं हूं। लेकिन 14 साल की उम्र में मैंने ऑफिशियली इसे एक्सेप्ट कर सर्जरी करवाने का फैसला लिया। जेमी आयरलैंड में एक डांसर और बारटेंडर हैं। हैरी बताते हैं कि हम दोनों एक ही प्रोसेस से गुजर रहे हैं इसलिए हमारी बॉडिंग काफी अच्छी हो गई। हम एक-दूसरे की फीलिंग्स को अच्छी तरह समझ पाते हैं।

