19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखिए, एमएस धोनी और जीवा का फनी वीडियो

टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 25, 2016

MS Dhoni, Ziva Dhoni

MS Dhoni, Ziva Dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। धोनी और साक्षी धोनी की प्यारी बिटिया जीवा धोनी करीब डेढ़ साल की हो चुकी है। आपको बता दें कि करीब 3-4 महीने के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के बाद धोनी को जीवा के साथ समय बिताने का मौका मिला है। क्योंकि इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है लेकिन धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए वो फिलहाल टीम के साथ नहीं है।



हाल ही में धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी बिटिया जीवा के साथ एक फनी वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी की बिटिया जीवा बहुत क्यूट लग रही है। इस वीडियो में धोनी और जीवा धोनी स्नैप चैट करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कुत्ते के कान और नाक लगाकर लंबी सी जीभ निकाल रहे हो। देखें वीडियो में...।



धोनी ने कहा था- मुझे भूल न जाए मेरी बेटी जीवा
गौरतलब है कि लगातार 3-4 महीने के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के दौरान जिम्बाब्वे से सीरीज के बाद धोनी ने बयान दिया था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से आराम लेंगे। इसी दौरान धोनी ने कहा था कि अगर वे लंबे समय क्रिकेट खेलने के कारण घर से दूर रहेंगे तो कहीं उनकी बेटी जीवा उनको भूल तो नहीं जाएगी।

नीचे देखिए धोनी और जीवा की फोटोज और स्नैप चैट वीडियो...









ये भी पढ़ें

image