
फरवरी महीने में भी अंतोदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मिल रही बड़ी सुविधा
फरवरी महीने में एक बार फिर अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को अनाज का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी नया जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी से 15 फरवरी के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। जिसमें अंत्योदय योजना के कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल पति काट दिया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से निशुल्क वितरण होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 2 फरवरी से 15 फरवरी के बीच चलने वाले वितरण कार्यक्रम में चना, खाद्य तेल और आयोडाइज्ड नमक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी को निशुल्क वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। केवल वस्तुओं की उपलब्धता होनी चाहिए और यह समय सीमा तक ही स्वीकार है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पोटेबिलिटी चालान अलग से नहीं बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें
ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण कार्य संपन्न होगा। उचित दर की दुकान है सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगी और खाद्यान्न का वितरण होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए उचित दर की दुकान पर सैनिटाइजर साबुन और पानी को भी रखा जाए सोशल डिस्टेंसिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी लाभार्थियों को उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर लेने की अपील की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उचित दर की दुकानों पर मिल रही यह सुविधा चर्चा का विषय बना है।
Published on:
02 Feb 2022 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
