5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

इन बॉलीवुड सितारों ने की लोगों से कांग्रेस की पूर्व सांसद को 2019 चुनाव में जिताने की अपील

जब राजू श्रीवास्तव इस बुर्के वाली का चेहरा देखने को दिखे बेताब..

Google source verification

उन्नाव. अटेंशन! हमने कहा अटेंशन। हमारी जेल में सुरंग। हमारे जासूस जेल के कोने-कोने में भरे हुए हैं। आधे इधर जाओ आधे उधर जाओ। बाकी अन्नू टंडन के पीछे जाओ। हमारे हुकुम के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। हम जानते हैं हमारी बातों को आजकल पसंद नहीं किया जाता है। इसलिए हमारी हर जगह से बदली हो जाती है। इतनी बदली के बाद जब भी हम नहीं बदले। हम जानते हैं कि तुम लोग कभी नहीं सुधर सकते, अरे जब हम नहीं सुधरे, बांगरमऊ वाले तुम क्या सुधरोगे। बांगरमऊ स्थित राइस मिल मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मौजूद दर्शकों को हंसाते हुए मुंबई की दुनिया के सितारे अभिनेता असरानी ने उक्त डायलॉग्स की वर्षा की। इसे सुनकर दर्शकों में हंसी के फव्वारे छूट पड़े। अभिनेता असरानी के हर डायलॉग पर जोर के ठहाके लग रहे थे। कार्यक्रम के शुरुआत उन्होंने जैसे ही अटेंशन से की। वैसे ही दर्शकों के बीच एक उत्साह की बिजली दौड़ गई।

इस बुर्के वाली का चेहरा देखने को सभी थे बेताब-

हास्य कलाकार अहसान कुरेशी ने दर्शकों को हंसाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दर्शकों को हंसाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर साहब मेरी एक फिल्म की मुंबई टू गोवा है। उस फिल्म में एक बुर्के वाली औरत थी। जिसका चेहरा देखने के लिए लोग परेशान थे। एक बार वो अपनी पत्नी को किनारे खड़ा करके चले गए टिकट लेने के लिए। इतने में राजू श्रीवास्तव आ गए। उन्होंने मेरी औरत से कहा आदाब। मैं दौड़ता दौड़ता आया और राजू श्रीवास्तव से कहा पहले अपने जीजा जी से आदाब कह फिर दीदी को कह लेना। इतना सुनना था कि राजू श्रीवास्तव वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। यह सुन दर्शक लोटपोट हो गए।

इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ में एक गाने की प्लेबैक सिंगर रानी ने भी अपने जलवे बिखेरे। अपने संगीत से उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। गुलशन ग्रोवर ने अपने डायलॉग में बैडमैन कहते हुए शुरुआत की और अपने फिल्म में अनुभव सुनाया। होली मिलन समारोह का सबसे खास और इंपॉर्टेंट संदेश ये निकल कर आया कि मुंबई से आए फिल्मी सितारों ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से पूर्व सांसद अन्नू टंडन को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अन्नू टंडन से बेहतर और कोई नहीं हो सकता है, वो केवल आपकी चिंता करती हैं।