
प्रियंका गांधी ने मोबाइल पर की मृतका की मां से बातचीत, पीएल पुनिया ने कहा 24 घंटे बाद भी नहीं मिली पीड़ित परिवार को सुरक्षा
प्रियंका गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पुनिया उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिसकी बेटी की हत्या पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता के पुत्र द्वारा कर दी गई थी। इस मौके पर पीएल पुनिया ने अपने मोबाइल से प्रियंका गांधी की बातचीत मृतका के मां से करवाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि जिला प्रशासन अभी भी पीड़ित परिवार के प्रति गंभीर नहीं है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से एक मांग पत्र दिया गया था। जिसमें 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ सरकारी नौकरी, पक्का मकान, सुरक्षा के साथ दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई थी। जिला प्रशासन ने इस पर हामी भी भरा था। लेकिन उस पर ना तो डीएम के हस्ताक्षर हैं और ना ही एसपी के। एडिशनल एसपी ने उस पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह भी पढ़ें
पीएल पुनिया ने कहा कि दलित परिवार साथ जो कुछ भी हो रहा है। उसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की है और उसे इसका जवाब देना चाहिए। 8 जनवरी को घटना होती है और उसके लगभग एक महीने बाद मुकदमा दर्ज होता है। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है। जब पीड़िता अखिलेश यादव की कार के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास करती है। तब पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करती है। उन्होंने योगी पुलिस पर अपराधियों से मिले होने का आरोप लगाया। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद थे.
Published on:
12 Feb 2022 06:05 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
