4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बनती थी दीवाना ब्रांड की देसी शराब, हुआ खुलासा

पंचायत चुनाव के पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब फैक्ट्री बरामद  

less than 1 minute read
Google source verification
यहां बनती थी दीवाना ब्रांड की देसी शराब, हुआ खुलासा

Patrika

उन्नाव. सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बोतल के ढक्कन रैपर आदि बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने इन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चौरा पुलिया के पास से मखा दीन सोनकर, सरोज रावत, बसन्त पाल, श्रीराम रावत, दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 प्लास्टिक की गैलन में 300 लीटर स्प्रिट, 250 पौवा देशी दिवाना ब्रांड के भरे हुए तथा 500 पीस ढक्कन, 1380 पौवा पावर हाउस ब्रांड के रैपर, दो तमंचा 12 बोर, 3 अदद कारतूस 12 बोर, एक चाकू, एक बोलेरो बरामद हुआ। जिनकेेेे खिलाफ आर्म्स एक्ट आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्तों में

मखा दीन सोनकर पुत्र किशन लाल सोनकर निवासी जुराखन खेड़ा साई मन्दिर चौरा पुल थाना कोतवाली,सरोज रावत पुत्र छत्रपाल रावत निवासी लोहार खेड़ा थाना कोतवाली, बसन्त पाल पुत्र तेजपाल निवासी साई मन्दिर चौरा पुल थाना कोतवाली, श्रीराम रावत पुत्र हरि रावत निवासी मिर्जापुर भमऊ थाना आसीवन, दिलीप सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी सुम्भारी थाना पुरवा शामिल हैं।

पकड़ने वाली टीम में ये अधिकारी शामिल

गिरफ्तार करने वाली टीम में दिनेश चंद्र मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर, उनि संतोष कुमार राय, कां. प्रशेनजित पटेल, का. ब्रजेन्द्र कुमार, का. चंद्रकेश, स्वाट, सर्विलांस टीम उनि गौरव कुमार प्रभारी स्वाट टीम, हेका राजेश मिश्रा, हेका खैरूल बशर, हेका अब्दुल जब्बार सर्विलांस टीम, का. राधेश्याम सर्विलांस टीम शामिल थे।

Story Loader