
Father gangrapes daughter
उन्नाव. एक पुत्री ने पुलिस अधीक्षक को ऐसी शिकायती पत्र दिया जिससे मानवता शर्मसार हो गई है। दुष्कर्म के मामलों में एक के बाद एक ऐसे घटनाक्रम सामने आ रहे हैं जिससे सामाजिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। मर्यादाएं तार-तार हो रही है, शिष्टाचार कदाचार में बदल गया है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित किशोरी ने कहा है कि विगत 27 नवंबर को वह अपने बाबा के यहां कानपुर में रहने के लिए गई थी। उसी समय कानपुर के रहने वाले समाजवादी से पूर्व सभासद, उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस कृत्य में उसके पिता भी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक को मिले शिकायती पत्र में पीड़िता ने मामले की पूरी जानकारी दी है। SP के निर्देश में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने पिता सहित 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप दलित उत्पीड़न व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में क्षेत्र ASP ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कोतवाली प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत-
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गजिया खेड़ा गांव से संबंधित है। उक्त गांव निवासिनी नाबालिग किशोरी ने पुलिस निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया है कि विगत 27 नवंबर को वह कानपुर बर्रा निवासी अपने बाबा के यहां रहने गए थी। इसी दौरान गंगा घाट कोतवाली अंतर्गत आनंद नगर निवासी सपा से पूर्व सभासद वीरेंद्र यादव, उसका भाई रवि यादव, गजिया खेड़ा थाना गंगाघाट निवासी प्रदीप गौतम व राकेश गौतम के साथ उसके पिता ने उसके साथ गैंगरेप किया। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि वीरेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। जिसमें गजिया खेड़ा थाना गंगाघाट निवासी प्रदीप गौतम उसका सहयोग करता है। किशोरी के अनुसार प्रदीप गौतम उसे ले गया था।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पीड़िता की तहरीर पर गंगा घाट थाना कोतवाली प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंगा घाट थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें कानपुर आनंद नगर निवासी वीरेंद्र यादव, उसका भाई रवि यादव, गजिया खेड़ा थाना गंगाघाट निवासी प्रदीप गौतम राकेश, गौतम व श्यामबाबू वर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में बातचीत करने पर ASP उत्तरी अनूप कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना जारी है। दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही गंगा घाट कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
Published on:
22 Apr 2018 06:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
