
दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कानपुर से रायबरेली, प्रयागराज ट्रेन चलाने की घोषणा
कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान बंद की गई ट्रेनों को शुरू करने की मांग जिला दैनिक यात्री संघ लगातार कर रहा था इस संबंध में रेल मंत्री भारत सरकार सांसद साक्षी महाराज और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भी पत्र भेजकर इस संबंध में मांग कर चुका है। दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने अब तीन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। जिसमें कानपुर रायबरेली लखनऊ झांसी कानपुर अनवरगंज प्रयागराज पैसेंजर शामिल है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय की इस घोषणा से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पैसेंजर गाड़ियों से हजारों की संख्या में रोज चलने वाले दैनिक यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों के न चलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने रेल मंत्रालय की इस घोषणा का स्वागत किया है।
जिला यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने कानपुर से रायबरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को आगामी 8 अगस्त से चलाने का निर्णय लिया है इसी प्रकार झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन 4 अगस्त से करने जा रही है इसी क्रम में कानपुर अनवरगंज प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन को भी चलाने का आदेश दिया गया है। जिला दैनिक यात्री संघ ने रेल मंत्रालय की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने सांसद साक्षी महाराज के साथ उप मुख्यमत्री बृजेश पाठक को भी धन्यवाद दिया है।
दैनिक यात्रियों को हो रही थी काफी परेशानी
कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों पर गाज गिरी थी। जब कानपुर से लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ से झांसी, कानपुर आदि ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। उपरोक्त गाड़ियों के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही थी। जिन्हें अपने रोजमर्रा के काम के लिए कानपुर लखनऊ आदि स्थानों पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुर्तुजा हैदर रिजवी ने बताया कि शीघ्र ही कानपुर लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को भी शुरू करने की जानकारी मिली है।
5 अगस्त से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टॉपेज
क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर बिहार संपर्क क्रांति 12565 और 12566 को उन्नाव में स्टॉपेज की मांग की। जिस पर रेल मंत्रालय ने साक्षी महाराज को पत्र भेजकर बताया है कि उक्त ट्रेन को आगामी 6 महीने के लिए प्रयोग के तौर पर रुकने की अनुमति दी जा रही है। न्यू दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के उन्नाव में रुकने से दिल्ली जाने वालों को काफी राहत महसूस होगी। यह ट्रेन आगामी 5 अगस्त से उन्नाव में रुकने लगेगी।
Published on:
03 Aug 2022 09:57 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
