3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली: क्या आपका खोया नकली है, घर पर करें पहचान, जाने से होने वाली बीमारियों के लक्षण

मिलावटी खोया खाने से गर्भाशय व अंडाशय में रसौली का खतरा होता है। हृदय, लीवर व किडनी पर भी इसका असर करता है। नकली और मिलावटी खोया शरीर के लिए मीठा जहर है। जो कैंसर का भी कारण बन जाता है। नकली खोया खाने से होने वाली बीमारियों के लक्षण और नकली खोए की पहचान कैसे की जाए। इसकी जानकारी देते हैं।

2 min read
Google source verification
होली: क्या आपका खोया नकली है, घर पर करें पहचान, जाने से होने वाली बीमारियों के लक्षण

Paitrik

होली के त्यौहार में गुजिया का विशेष महत्व होता है और बिना खोया के गुजिया बन नहीं सकती है। ऐसे में खोया की डिमांड काफी बढ़ जाती है। जिससे मिलावट करने वालों को मौका मिल जाता है। लेकिन नकली खोया शरीर के लिए हानिकारक है। यह मीठा जहर है। आरोग्यधाम के डॉक्टर हेमंत मोहन ने यह जानकारी दी। उन्होंने मिलावटी खोए से तैयार मिठाइयों के खाने से होने वाले शरीर पर दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नकली खोया आरारोट रिफाइंड आयल डालडा निरमा आलू शकरकंद चावल की माड़ी एवं सस्ते मिल्क पाउडर को मिलाकर तैयार किया जाता है। नकली खोए का आरारोट लिवर सिरोसिस के साथ लीवर कैंसर का भी प्रमुख कारण बनता है। आरोग्यधाम के संस्थापक ने मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

डॉक्टर आरती मोहन ने कहा...

आरोग्यधाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि नकली खोया गर्भावस्था में सेवन करने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है इसके साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर प्रभाव डालता है। फीमेल हार्मोन में गड़बड़ी हो जाती है और मासिक धर्म में अनियमितता के साथ गर्भाशय का कैंसर का खतरा भी बन जाता है। आरोग्यधाम के संस्थापक आरआर मोहन ने त्योहारों के समय मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शरीर के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों को कड़ा दंड दिया।

नकली खोया खाने से होने वाली बीमारी के लक्षण

डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि नकली खोया खाने से शरीर में पेप्टिक अल्सर, सीने में जलन, खून की कमी, आंतों में सूजन, भूख कम लगना, त्वचा में काले चकते पड़ना, मुंह में लगातार छाले का पडना, मल व मूत्र में रक्त आना, थकावट, कमजोरी, घबराहट, अनिद्रा, बुखार लगना चमड़ी में काले चकते पड़ना (स्किन कैंसर) आदि है यदि ऐसा कुछ लक्षण शरीर में दिखाई पड़ता है। तो तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क ले करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

बाइक की नंबर प्लेट पर यह लिखवाना पाल साहब को महंगा पड़ गया

नकली और असली खोये की पहचान कैसे करे

डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि नकली खोया में आयोडीन मिलाने से उसका रंग नीला पड़ जाता है। यदि खोए का रंग पीला हो जाता है तो वह असली खोया होगा। नकली खोया खाने के दौरान मुंह में चिपक जाता है जबकि असली खोया खाने से ऐसा नहीं होता है। नकली खोए चिकनाई अधिक निकलती है। असली खोया खोया रगड़ने से उसके दाने अलग-अलग जाते हैं। जबकि नकली खोया में ऐसा नहीं होता है

Story Loader