उन्नाव

IMD weather alert: मानसून समाप्त, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने पहली बार दी जानकारी, रहें सतर्क

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून का असर समाप्त हो गया है। अक्टूबर महीने में सुबह हल्की-फुल्की ठंड पड़ने लगी‌ है। जानें और क्या कहता है मौसम विभाग-

less than 1 minute read
Oct 04, 2023
सुबह पड़ने लगी है ठंड

IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 25 सितंबर से वापस जाना शुरू हुआ था। जो निश्चित समय से 8 दिन पीछे। मानसून का असर 30 सितंबर कुछ समाप्त हो गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। उन्नाव में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह के समय ठंड देखने को मिलेगी।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का मन है। रात को आसमान साफ रहेगा।

Updated on:
04 Oct 2023 07:29 am
Published on:
04 Oct 2023 07:16 am
Also Read
View All

अगली खबर