IMD ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। मौसम विभाग ने बारिश और बादल गरजने को लेकर यह जानकारी दी है।
IMD भारतीय मौसम विभाग में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन रहा है। अरब सागर के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जो पश्चिम उत्तर और पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। उन्नाव में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कन्नौज में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
उन्नाव का मौसम
आज बुधवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
आज बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे आ गया है। जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का भी असर दिखाई पड़ेगा।