
Patrika
कानपुर. कानपुर सजेती गैंगरेप घटना को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने कहा है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹5 लाख दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कानपुर आलोक तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार के लिए ₹5 लाख मदद की घोषणा की गई है
दुर्भाग्यपूर्ण घटना
सजेती थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म की घटना हुई है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें पिता की दुर्घटना में मौत हो गई। शासन प्रशासन पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹5 लाख देने की घोषणा की है। कृषक बीमा दुर्घटना के अंतर्गत ₹5 लाख दिए जाएंगे। साथ ही पट्टा भी देने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की विवेचना कड़ाई से की जाएगी। जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों को किसी भी प्रकार से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा।
Published on:
10 Mar 2021 09:34 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
