2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाना पहुंचा रहा है रोटी कपड़ा बैंक किचन

- लगातार 56वें दिन रोटी कपड़ा बैंक किचन द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद गरीब को दिया गया लंच पैकेट - बेजुबान जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था कर रहा बैंक

2 min read
Google source verification
कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाना पहुंचा रहा है रोटी कपड़ा बैंक किचन

कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाना पहुंचा रहा है रोटी कपड़ा बैंक किचन

उन्नाव. कोविड-19 लॉक डाउन 56 वे दिन रोटी कपड़ा बैंक किचेन सैकड़ों लोगों खाने के पैकेट का वितरण कर रहा है। खाने की गुणवत्ता सैनिटाइजेशन आदि की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई है। रोटी कपड़ा बैंक किचन के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा बैंक किचन से खाना लेने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाकर लंच पैकेट का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही बेज़ुबानों के लिए दो चरही भर चारा भी सुबह शाम व्यवस्थित किया जा रहा। श्री सेंगर के अनुसार हर दो घंटे बाद किचेन में सेनिटाइजर का स्प्रे कराया जा रहा। कैप, मास्क और ग्लव्स के साथ सभी कार्यकर्ता भोजन बनाने और वितरण के समय प्रयोग कर रहे।

सक्षम लोगों से संस्था की मदद की अपील

संस्था के पदाधिकारियों की तरफ से सक्षम व्यक्तियों से आर्थिक और सामग्री की सहायता की अपील की है। संस्था की सदस्यता लेने के लिए लोगों से अपील की गई है। रोटी कपड़ा बैंक किचन में लोगों को जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया है। जिसमें खाद्यान्न अधिकारी अरुण कुमार द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाती है। जिलाधिकारी कार्यालय से धीरज निगम, एसडीएम सदर कार्यालय के जितेंद्र कुमार के साथ रोटी कपड़ा बैंक किचन के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर से सहयोग कर संस्था का संचालन कुशलता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार 56वें दिन गांधी नगर, नरेंद्र नगर, आदर्श नगर, शेखपुर, शांति नगर, इंद्रा नगर, पी डी नगर, नहर पट्टी, जिला अस्पताल, हिरन नगर, ईदगाह, पत्थर कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, बन्धुहार, रामलीला मैदान, सिविल लाइन, दरोगा बाग़, करोवन मोड़ आदि मोहल्लों में लगभग 500 खाने के पैकेट बांटने का सिलसिला जारी रहा। भोजन निर्माण व वितरण में संस्थापक मनीष सिंह सेंगर, दुर्गेश दीक्षित, धर्मेन्द्र त्रिवेदी व उनकी पत्नी शिम्पी त्रिवेदी, राहुल वर्मा, अभिषेक शुक्ला, अरुण सिंह, पुष्कर तिवारी, रवींद्र गोपाल तिवारी, रामबाबू शुक्ला, कमल त्रिवेदी, सत्यम बाजपेई सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रोटी कपड़ा बैंक किचन में अपना सहयोग कर रहे हैं।

Story Loader