25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19 लॉक डाउन का 62वां दिन, अनवरत वितरित हो रहा है लंच पैकेट व अन्य सामग्री

- आपदा के समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से करते हैं सेवा - हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संघ प्रमुख के आह्वान पर कर रहे हैं सेवा कार्य  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 25 May 2020, 9:38 PM IST

कोविड-19 लॉक डाउन का 62वां दिन, अनवरत वितरित हो रहा है लंच पैकेट व अन्य सामग्री

कोविड-19 लॉक डाउन का 62वां दिन, अनवरत वितरित हो रहा है लंच पैकेट व अन्य सामग्री

उन्नाव. जब जब देश में आपदा आई है तब तब संघ के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से आगे आकर पीड़ित लोगों की सेवा का बीड़ा उठाया है। कोरोनावायरस संक्रमण काल के दौरान भी संघ के कार्यकर्ता संघ प्रमुख के आह्वान पर निस्वार्थ भाव से पूरे देश में जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के पहले दिन से ही शुरू किया गया नर सेवा नारायण सेवा भोजनालय आज भी अनवरत जारी है। नर सेवा नारायण सेवा भोजनालय गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों, जरूरतमंद परिवारों, मलिन बस्ती में निशुल्क राशन, सब्जियां, भोजन, दूध, बिस्कुट, मास्क, दवा, साबुन आदि का वितरण कर रहा है।

नर सेवा नारायण सेवा पहुंचा 62वें दिन

त्रिवेदी ने बताया कि रोज की बात थी आज लॉक डाउन के 62 वें दिन लगभग 35 जरुरत मंद परिवारों को राशन किट, सब्जियां, प्रवासी मजदूर व बच्चो सहित 1190 लोगों के बीच भोजन, दूध, बिस्किट, पानी का वितरण किया गया। मलिन बस्तियों में जाकर साबुन वितरित करते हुए लोगों को कुछ भी खाने से पहले हाथ धोने व कोरोना से बचाव के लिये जागरूक किया गया। इसी के साथ औरास, नवाबगंज, हसनगंज आदि विकासखंड के पदाधिकारियों द्वारा हाइवे में बसों से जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी का वितरण कराया गया।

इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अवस्थी, शिव सेवक त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, शिवम् आजाद, राजेश शुक्ला, अंशू शुक्ला, मयंक त्रिपाठी, आशू चौरसिया, शैलेन्द्र पाण्डेय शैलू, विक्रम द्विवेदी, दीपू द्विवेदी, जय शिव अवस्थी, शुभम कनौजिया, अमित शुक्ला, विकास जयसवाल, श्याम बिहारी तिवारी आदि के सहयोग से विभिन्न मोहल्लों व अन्य स्थानों पर राशन व खाद्य सामग्री के साथ अन्य चीजों का वितरण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग