उन्नाव

कोविड-19 लॉक डाउन – हिंदू जागरण मंच पहुंचा शहीद के घर, मिट्टी के दीपक का भी किया वितरण

- नर सेवा नारायण सेवा ध्येय वाक्य मान हो रही असहाय व भूखों की सेवा - 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में शामिल होने की अपील - डॉक्टर पर हमला करने वाले के ऊपर एनएसए लगाने का किया समर्थन

2 min read
Apr 04, 2020
कोविड-19 लॉक डाउन - हिंदू जागरण मंच पहुंचा शहीद के घर, मिट्टी के दीपक का भी किया वितरण

उन्नाव. नर सेवा नारायण सेवा ध्येय वाक्य मानकर हिंदू जागरण मंच ने सेवा का बीड़ा उठाया है। जो लॉक डाउन के दौरान आज भी जारी रहा। हिन्दू जागरण मंच की तरफ से मिट्टी के दीपक का भी वितरित किया गया। जिससे आगामी 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में शामिल होकर अपना समर्थन दे सकें।

लॉक डाउन के दौरान हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की तरफ से आज दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 500 भूखे उनके घरों तक जाकर भोजन का वितरण किया। इसी क्रम में मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद शशिकान्त तिवारी के परिजनों से हाल चाल लेकर उनको आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करायी। इसी क्रम में असहाय लोगों को साबुन देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने हाथ धोने का तरीका भी बताया। अपने बयान में मंच के प्रांतीय मंत्री और प्रभारी विमल द्विवेदी ने लोगों से कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखकर साफ-सफाई अपनाकर महामारी से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगो को मिट्टी के दीपक भी वितरित किए। ताकि लोग प्रधानमंत्री के आवाहन को 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक जलाकर अपना समर्थन दे सके।

मंच के प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया कि योगी सरकार द्वारा डॉक्टरों और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ NSA लगाने का निर्णय सराहनीय हैं। क्योंकि इस समय जो मेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं जीवन दांव पर लगाकर दे रहे। उनके साथ ऐसी बदतमीजी बर्दास्त नही किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने 7 हजार से अधिक लोगो पर FIR के आदेश की भी सराहना की। जो मरकज में शामिल होने के बाद UP में छिपकर रह रहे हैं। इस मुहिम में उनके साथ मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीष अवस्थी, शिवम आजाद, जय शिव अवस्थी, शिव सेवक त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Published on:
04 Apr 2020 10:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर