
Weather update: 17 व 18 जुलाई को आसमान में छाए रहेंगे बादल, जाने मौसम का हाल
जुलाई का आधा महीना निकल गया। लेकिन मानसून की बारिश का असर नहीं दिखाई पड़ा। अब तो किसान भी मानसून की बारिश से निराश हो चुके हैं और खेती से मुंह मोड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात आंधी के साथ बारिश हो सकती है। जो सुबह तक बना रहेगा। सुबह भी हल्की फुल्की बारिश की संभावना है। आगामी 17 जुलाई को अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। यही स्थिति उन्नाव की भी रह सकती है। जहां रात में बारिश की संभावना बताई जा रही है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
उन्नाव में आगामी 17 जुलाई को मौसम बादलों वाला रहेगा। लेकिन उमस लोगों को प्रदान करेगा। बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आगामी 18 जुलाई सोमवार को भी दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज रात आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। रात का तापमान लगभग 36 डिग्री के आसपास रहेगा। आगामी 17 जुलाई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आगामी 18 जुलाई को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। बदली का धूप लोगों को प्रदान करेगा।
Published on:
16 Jul 2022 11:30 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
