
धार्मिक आयोजनों में आने से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार- पंकज गुप्ता
उन्नाव. सत्संग जैसे आयोजनों में पहुंचने से धार्मिक भावनाओं का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा भक्तों के बीच संचरित होती है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उपरोक्त विचार आदर्श नगर में आयोजित श्री राम कथा के आयोजन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपस में मेल जोल पड़ता है और धर्म के प्रति लोगों को अत्यधिक जानकारी होती है। श्रीराम कथा की संगीत प्रस्तुति व्यास ज्ञान युक्तानंद द्वारा किया जा रहा है सतपाल महाराज के शिष्य ज्ञान युक्तानंद ने कहा कि हमें अहंकार नहीं करना चाहिए कि मैं बहुत बड़ा हूं, मैं बहुत बड़ा राजा हूं, बहुत बड़ा तपस्वी हूं। इससे उसका तपबल सब नष्ट हो जाता है। उदाहरण देते हुुए उन्होंने कहा कि एक बार महान संत कुंभज ऋषि एक राजा के पास पहुंचे। अहंकार में डूबे राजा ने उन्हें प्रणाम नहीं किया। इस पर ऋषि ने क्रोध करके राजा को हाथी बनने का श्राप दिया। उन्होंने राजा से कहा कि क्योंकि तुम्हारे अंदर अहंकार बहुत है । इसलिए हाथी बन जा।
अहंकार सब कुछ नष्ट कर देता है
वहीं दूसरी तरफ ऊहू नाम का गंधर्व था। जिसे गाने बजाने का शौक था और लोगों को प्रसन्न करता था। भागवत कथा के प्रसंग का जिक्र करते हुए ज्ञान युक्तानंद ने कहा कि एक दिन जल के अंदर ऋषि सूर्य को जल चढ़ा रहे थे। इस पर ऊहू नाम का गंधर्व जो हंसी मजाक ज्यादा पसंद करता था को ऋषि के साथ मजाक करने को मन में आया। वह पानी के अंदर गोता मार कर गया और ऋषि का पैर पकड़ कर अंदर की तरफ खींच कर मजाक करने लगा। इस पर ऋषि डर गए। उन्होंने सोचा उनके पैर कौन खींच रहा है। ऋषि को डरा हुआ देख गंधर्व ने उनका पैर छोड़ दिया और दूसरे छोर पर जाकर ऋषि से कहा क्यों महाराज डर गए। इस पर उन्होंने गंधर्व को श्राप दिया कि जा तू पानी का ग्रह बन जाए। ऋषि के श्राप से एक अहंकारी राजा हाथी बन गया दूसरा गंधर्व पानी का ग्रह बन गया। व्यास ज्ञान मुक्तानंद महाराज ने कहा कि कभी किसी को अहंकार नहीं करना चाहिए। आदर्श नगर में आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय राम कथा की प्रस्तुति के संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों को सत्संग में जाना चाहिए और उसे सुनना चाहिए। उपरोक्त पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन सर्वधर्म सद्भावना समारोह के अंतर्गत किया जा रहा है। इस मौके पर भक्तों के द्वारा व्यास पूजन और आरती की गई साथ में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। कथा के बाद महा आरती का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा धर्मेंद्र सिंह सिंगर दिनेश लोधी अनिल कुमार यादव नितिन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
Published on:
06 May 2018 09:11 am

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
