उन्नाव सांसद साक्षी महाराज में राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी के रहने की जगह भी बताई।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पागलखाने में होना चाहिए। देश की हत्या उस दिन हुई थी। जिस दिन कांग्रेस ने देश के तीन टुकड़े कर आए थे। साक्षी महाराज अपने आवास पर यह विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पहले मणिपुर में कोई जाता नहीं था। यह बीमारी काफी पुरानी है। आज हमारे 25 मंत्री मणिपुर में रहकर वहां की स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं। गृह मंत्री ने भी मणिपुर का दौरा कर चुके हैं। राहुल गांधी का यह कहना कि वहां कोई नहीं गया, गलत है।
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष बौखला गया है। लोकसभा नहीं चलने दे रहा है। मणिपुर पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष ना तो किसान का हितेषी है और नहीं देश का। केवल राजनीति कर रहा है।
लोकसभा में राहुल गांधी ने बयान दिया
आपको बता दें राहुल गांधी ने लोकसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा था कि मणिपुर में 'भारत मां की हत्या' हुई है इस पर साक्षी महाराज बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की हत्या उसे दिन हुई थी। जिस दिन देश के टुकड़े हुए। गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर जाकर वहां की परिस्थितियों को देख चुके हैं। लोकसभा में अमित शाह के उत्तर के बाद मणिपुर पर कोई सवाल नहीं रह जाता है। जिस कांग्रेस ने देश के तीन टुकड़े करवाया है। 1984 का सिख दंगा किसी से छुपा नहीं है। सिखों का कत्लेआम किया गया था।