31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा झूठा निकला : नरेश उत्तम

बेरोजगारी, महंगाई, काला धन, किसानों की उपेक्षा बता रही है कि भाजपा की कथनी करने में अंतर है

3 min read
Google source verification
naresh uttam

naresh uttam

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार हुआ काला धन, बेरोजगारी, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच आई थी। परंतु वह आज इन मुद्दों को भूल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। राम मुद्दा घोषणापत्र में कहीं भी शामिल नहीं था। भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में महंगाई बेरोजगारी कालाधन, भ्रष्टाचार किसानों के लिए फसल का लाभकारी मूल्य आदि विषय शामिल थे।

परंतु आज इन सभी मुद्दों से भारतीय जनता पार्टी अलग हटकर एेसे मुद्दे उठा रही है। जिनसें आम लोगों का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा की सरकार द्वारा इन मुद्दों से हटाकर ऐसे मुद्दे उठा रही है। जिनसे आम लोगों को गरीब लोगों को परेशानी हो और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचे व पूंजीपति मजबूत हो। पूंजीवाद को बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्थानीय डिग्री कॉलेज में आयोजित चौधरी खजान सिंह स्मृति ग्रंथ के लोकार्पण व सम्मान समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।


राम मंदिर मुद्दा इनके एजेंडे में नहीं था

उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में नहीं था। अब वह चाहे जो कुछ करें और राम मंदिर को अपना एजेंडा बना ले। भारतीय जनता पार्टी महंगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ी थी, बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने चुनाव लड़ा था और साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात घोषणापत्र में था, काला धन लाने की बात कही गई थी, इसके साथ ही किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देने का वादा किया था। परंतु इन मुद्दों से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह मुकर गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह विफल रही। पूरे देश व विश्व में गोरखपुर की घटना, फर्रुखाबाद की घटना सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में बच्चों के साथ हो रही घटनाओं की चर्चा है। गरीब आदमी के स्वास्थ्य के मामले में, सुरक्षा के मामले में, शिक्षा के मामले में सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को बेरोजगारों को रोजगार देंगे, हम कालाधन लाकर गरीब के खाते में 15- 15 लाख रुपए जमा करेंगे। परंतु वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार अपने इन वादों में पूरी तरह खरा नहीं उतर रही है।

आगामी 5 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन


एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जो भी संविधान की शपथ लेता है। वह संविधान के अनुसार ही कार्य करता है। लोकतंत्र में संविधान की कसम प्रथम है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक भारतीय संविधान को नहीं मानते हैं और अपना संविधान लागू करते है। जनता को भ्रमित करते हैं।

समाजवादी पार्टी के अंदरूनी विवादों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के महान समाजवादी नेता हैं। समाजवादी आन्दोलन को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जो भी सिद्धांत मुलायम सिंह का होगा। उसके प्रचार प्रसार के लिए हम निकलेंगे आगामी।

5 अक्टूबर को आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का अधिवेशन होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। नरेश उत्तम ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में उन सभी लोगों को बुलाया गया है जो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर विश्वास और आस्था रखते हैं।


ईवीएम के साथ छेड़छाड़, जनता को भ्रमित करने का काम किया गया

विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी हार के कारण के विषय में उन्होंने बताया कि हार का मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया भ्रमित प्रचार है। मतदाताओं को बहकाया गया है और ईवीएम के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव को भी प्रभावित किया गया था।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षामित्रों के साथ है और उनकी मांग है कि शिक्षामित्र मित्रों को सहायक शिक्षक का पद ससम्मान वापस किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने मजबूती के साथ पैरवी नहीं की। जिससे उनकी हार हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के पद पर वापस लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बनारस की रैली में कहा था कि शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के पद पर बने रहने दिया जाएगा। लेकिन भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी ना करके शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, पूर्व विधायक उदयराज यादव, सुधीर रावत, बदलू खान, अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना, अशोक कुमार सिंह बेबी, मनीषा दीपक, प्रभा यादव, उर्मिला यादव, आलोक निगम, गिरीश गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।







Story Loader