
Unnao News
उन्नाव. प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सौभाग्य योजना का प्रदेश में शुभारंभ आगामी 17 दिसंबर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारी भी तैयारी कर रहा है। जिला प्रशासन ने बैठक कर पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना एवं प्रदेशव्यापी व मेगा ग्राम शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के बीघापुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विद्युत नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग भारत सरकार आर के सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री ऊर्जा, परिवहन, प्रोटोकॉल स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज भी मौजूद रहेंगे।
बिना पास के कोई भी अधिकारी नहीं रहेगा पंडाल में- रवि कुमार एनजी
कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय पन्नालाल हाल में जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आए हुए विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और अन्य जिम्मेदारियों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न आने पाए। 16 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझ लें। उन्होंने कहा कि यह भी देख लिया जाए कि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। सभी अधिकारी को पंडाल में ड्यूटी पास लगाना अनिवार्य है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभियान यादव अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट राम प्रसाद सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
केन्द्र सरकार की दूसरी महत्वकांक्षी योजना जिसका लाभ सीधे गरीबों को मिलेगा - सरोज सिंह
इधर भाजपा जिला महामंत्री सरोज सिंह ने कहा कि सौभाग्य योजना का उन्नाव से आरंभ होना जनपद वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को बिजली कनेक्शन बिजली का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें 2011 के आर्थिक आंकड़े के आधार पर गरीब परिवारों को लाभांवित किया जा रहा है। उज्जवला योजना के बाद केंद्र सरकार की दूसरी यह महत्वपूर्ण योजना है। जिससे सीधे गरीबों को लाभ मिलने जा रहा है।
जिला महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से विधान सभा अध्यक्ष का विशेष लगाव है। जिसके कारण मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र भगवंतनगर को कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए चुना है। स्थानीय निरीक्षण भवन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत देखा गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, दुर्गेश सिंह चंदेल, मनोज निगम, रत्नेश सिंह चंदेल नवीन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Published on:
16 Dec 2017 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
