
अशोका ज्योति कानपुर, रणविजय सिंह उर्फ छोटू प्राइज मनी मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
उन्नाव. रणंजय सिंह उर्फ छोटू प्राइज मनी मैमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरा लीग इग्लेट क्रिकेट क्लब उन्नाव और अशोक ज्योति कानपुर की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमे अशोका ज्योति कानपुर ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल ने जगह बनाई। इस मैच में इग्लेट क्रिकेट क्लब उन्नाव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।
इग्लेट क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट पर 124 रन बनाए
बल्लेबाजी करने उतरी इग्लेट क्रिकेट क्लब ने शुरुआत अच्छी नही रही। ओपनिक करने आये अभिषेक दुबे व उत्कर्ष कुछ खास नही कर पाए। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर उत्कर्ष आउट हो कर पवेलियन चले गए। इसके बाद विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। लेकिन एक तरफ अभिषेक दुबे टिके रहे और 75 रनों की जबरदस्त पारी खेली।अभिषेक दुबे व अवनीश की साझेदारी अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। इग्लेट क्रिकेट क्लब उन्नाव टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 124 रनों के स्कोर बनाया और अशोक ज्योति कानपुर टीम को 125 रनों के लक्ष्य दिया। गेंदबाजी में अशोका ज्योति कानपुर की तरफ से सागर शर्मा ने दो एवं बिलाल, चारु सोनकर, राहुल, अर्पित ने एक-एक विकेट लिए।
5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया अशोका ज्योति कानपुर
लक्ष्य पीछा करने उतरी अशोका ज्योति कानपुर की टीम की ओर ओपनिंग करने आए मुरारी और सागर शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी। ये कुछ खास नही कर पाये जल्द ही पवेलियन चले गये। उसके बाद उत्कर्ष और स्पर्श तिवारी मैदान पर आए। जिसमे स्पर्श तिवारी की 52 रनों शानदार पारी खेली। सुभम ने 19, बिलाल ने 11, अनुज ने 10 रनों का योगदान देकर 15.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।.गेंदबाजी में इग्लेट क्रिकेट क्लब उन्नाव की तरह से प्रियांशु ने दो सौरभ, दीपक, साश्वत ने एक-एक विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ दा मैच स्पर्श तिवारी चुने गए जिन्होंने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच एस सी/एस टी आयोग के सदस्य राकेश रावत द्वारा दिया गया। मैच में अंपायर मुजबीर मेहदी, राज बहादुर ने किया।
Published on:
09 Jan 2019 11:14 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
