1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलटने से दर्दनाक हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलट गया जिससे पीआरबी में तैनात सभी पुलिसकर्मी बुरी तरह दब गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को जीवित निकाला। तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जिसमें 2 महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए।

2 min read
Google source verification
अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलटने से दर्दनाक हादसा,

अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलटने से दर्दनाक हादसा,

आज शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलट गया। जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पीआरबी में तैनात चार पुलिसकर्मी दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस सहित पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर क्रेन को बुलाकर को बुलाकर ट्रक को उठाया गया। तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है। जिसमें 2 महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। वही एक को बचा लिया गया है। घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव सफीपुर मार्ग की है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी से पीआरबी इनोवा एसआर पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। उसी समय उन्नाव की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर इनोवा में पलट गया।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सफीपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर क्रेन को बुलाया गया और बुरा जिसके माध्यम से इनोवा ने पलटे ट्रक को उठाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक को जीवित निकाल लिया गया है। जबकि तीन अन्य की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर भी मौके पर पहुंच गए। एसपी दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर भी घटनास्थल पर ही हैं।

यह भी पढ़ें

अब गोवंशों की ऐसी दुर्दशा मुझ से नहीं देखी जाती, उठाया, खौफनाक कदम

पीआरबी में इनकी तैनाती

पीआरबी इनोवा कार में चार लोगों की तैनाती थी जिसमें सिपाही शशि कला रीता कुशवाहा चालक कृष्णेन्द्र, कांस्टेबल आनंद शामिल है। इसमें से आनंद को जीवित निकाले जाने की खबर मिल रही है जबकि शशि कला रीता कुशवाहा और कृष्णेन्द्र की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Story Loader