5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद साक्षी महाराज का अयोध्या मुद्दे को लेकर बड़ा बयान, कहा- 2 महीने का खेल है

अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

उन्नाव. अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को उन्होंने इस मामले में कहा कि मुझे नहीं लगता की राम मंदिर का मुद्दा 2024 तक चलेगा। यह सिर्फ महीने दो महीने का खेल है। महीने दो महीने में यह मामला निस्तारित हो जाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया है और इस पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए है। राम लला जहां बैठे हैं, वहां बीजेपी और 100 करोड़ हिन्दू मिलकर मंदिर बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- मायावती व खुद की फोटो होलिका दहन में जलाए जाने पर अखिलेश ने भाजपा को दिया करारा जवाब, कर दी यह बहुत बड़ी घोषणा

कांग्रेस पर किया हमला-

भाजपा सांसद ने इस दौरान कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती थी। अब वह मंदिर-मंदिर भी जा रहे, रामनामी दुपट्टा भी ओढ़ रहे, टिका भी लगा रहे, जनेऊ भी धारण कर रहे हैं। अब वो गंगा में नहा भी रहे हैं, गंगा में यात्रा भी कर रहे है। साक्षी महाराज ने आगे कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके डीएनए में धार्मिकता नहीं है। वहीं इनके डीएनए में राम मंदिर भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- यूपी में सभी बड़ी पार्टियों से अब तक 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम घोषित, सपा-बसपा, कांग्रेस, प्रसपा, जानें भाजपा ने किसे कहां से दिया टिकट

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अयोध्या मसले पर सांसद साक्षी महाराज ने 2019 से पहले राम मंदिर का निर्माण नहीं होने पर बीजेपी के बगावत करने की बात कही थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि राम मंदिर के मुद्दे पर वह संतों के साथ खड़े हैं।