
साक्षी महाराज दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हसनैन बकाई पर बोले 8-9 महीना पहले ही हटा दिया था
दिल्ली पुलिस द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हसनैन बकाई के मामले में साक्षी महाराज ने कहा है कि उसे आठ नौ महीना पहले ही हटा दिया गया था। ओवैसी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दारुल उलूम ने मदरसों के सर्वे का समर्थन किया है। कांग्रेस का अध्यक्ष कौन के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि यह उनके घर का मामला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद को समाप्त कर दिया है। शायद कांग्रेस को भी अब बुद्धि आ आ गई है। साक्षी महाराज जिले की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि आज के बाद जिले में मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है। दिल्ली पुलिस द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हसनैन बकाई को लेकर साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया। बोले आज से आठ नौ महीना पहले ही हटा दिया था। वह भी प्रतिनिधि नहीं थे। अल्पसंख्यक मामले को देखते थे बोले थे।
विकास कार्यों की हुई समीक्षा
जनपद के विकास और कानून व्यवस्था सड़क को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बहुत ही सार्थक बैठक रही। मदरसों के सर्वे को लेकर ओवैसी ने कहा था कि यह टारगेट सर्वे है के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि ओवैसी की चर्चा करना बेकार है, वह आदमी है क्या? आप दारुल उलूम की बात कीजिए। जिसने कहा है कि सर्वे सही हो रहा है और होना चाहिए। इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इमाम और दारुल उलूम वाले योगी जी के सर्वे का समर्थन करते हैं मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
नरेंद्र मोदी के महामंत्र से कांग्रेस को बुद्धि आई
कांग्रेस में जिला अध्यक्ष कौन के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि यह उनके घर का मामला है। मैं उनके घर के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता । एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति को समाप्त कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस को समझ में आया हो कि अब वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद नहीं चलेगा। मोदी के महामंत्र से कुछ बुद्धि सद्बुद्धि आई हो।
सौ केजरीवाल जी बाल बांका नहीं कर सकते
क्या पंजाब के बाद अब गुजरात में भी आप की सरकार बनने जा रही है के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं थी। वहां कांग्रेस की सरकार थी और गुजरात बीजेपी का गढ़ है। सौ केजरीवाल भी आ जाए तब भी बीजेपी का बाल बांका नहीं हो सकता है।
Published on:
23 Sept 2022 11:02 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
