
बीज पर किसानों को प्रति कुंतल इतनी मिल सकती है छूट, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
उन्नाव. बहुत जल्दी तहसील तहसील व ब्लाक स्तर पर कृषि मेला लगने जा रहा है जिसमें किसानों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसानों की बीज संबंधी समस्याओं का भी निस्तारण कृषि मेला में किया जाएगा। सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने उक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किस प्रकार अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इस पर विचार विमर्श किया गया। आने वाले समय में किसानों के लिए आने वाली योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनपद मेल लगभग 4 लाख 75 हजार किसान हैं जिनमें 375000 किसानों के मिट्टी का परीक्षण करा लिया गया है। सरोज सिंह ने कहा कि कृषि ऋण योजना में छूटे हुए किसानों से अभी भी आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन आने के बाद जरूरत के हिसाब से शासन से बजट मांगा जाएगा।
टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश
सरोज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहरों की समुचित सफाई, नहरो की कटिंग एवं टेल तक पानी पहुचाने की समस्यायें, रोस्टर के अनुसार नहरो का संचालन, नहरो में कुलाबों की व्यवस्था सम्बन्धी समस्यायें शीघ्र शीघ्र दूर करा ले। उन्होंने कहा कि नलकूपों की बंदी, राजकीय नलकूपों का संचालन, सिचांई शुल्क का निर्धारण एवं कृषकों से शुल्क का निर्धारण सम्बन्धित समस्यायों का निस्तारण तत्काल किया जाए। कृषकों से प्राप्त शिकायती पत्रों पर नियमित रूप से निस्तारण सम्बन्धी कार्यवाही की जाए।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किए जा रहे प्रयास
उन्होने कहा कि आने वाले समय में किसान को फसलों के बीज की जरूरत पडेगी। जिससे फसलों के बीज समस्त ब्लाको पर उपलब्ध करा दिये गये हैं। किसान बीज प्राप्त के लिये किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लें। ताकि बीज प्राप्त करने में कोई दिक्कत न आए। उन्होने कहा कि किसानो को सामान्य धान के बीज पर 1400 एवं हाइब्रिड धान बीज पर 13000 रूपये प्रति कुन्टल, दाल की बीज पर 4500 तथा मक्के के बीज पर 8000 रूपये प्रति कुन्टल की छूट दी गई है। किसानों की आय में वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी किसानों को बागवानी में कम लागत में ज्यादा सब्जी एवं पुष्प उत्पादन के बारे में जानकारी दे एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही तत्कालीन योजनाओं के बारे में बताये जिसका उन्हे अधिक से अधिक लाभ मिल सके। तालाबो में पानी न होने पर कहा कि नलकूपों द्वारा तालाबों में पानी पहुचाया जाए एवं सभी नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए जिससें पानी की कमी न हो। श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर नहरों की जानकारी लें जिन कृषकों एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नहरों पर अवैध रूप से कटिंग की जाती है उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही तत्काल की जाए। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डा0 शैलेन्द्र शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप खण्ड सन्तलाल प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी अतीन्द्र सिंह,अनिल कुशवाहा, संजीव त्रिवेदी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
Published on:
09 May 2018 12:16 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
