23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

हिंदू संगठनों के साथ हिंदू जागरण मंच ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा  

2 min read
Google source verification
हिंदू संगठनों के साथ अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

उन्नाव. जनसंख्या नियन्त्रण कानून लाओ, भारत बचाओ और हम दो हमारे दो तो सबके दो के नारों के बीच राष्ट्र निर्माण न्यास द्वारा जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर हिंदू संगठनों ने भाग लिया। अन्य हिंदू संगठनों ने भी इस अभियान में शामिल होकर समर्थन देने का वादा किया कार्यक्रम स्थल पर पहुंच हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार से इस दिशा में कानून बनाने की मांग की। चलाए जा रहे अभियान पर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। साथी अभियान में सभी लोगों से जुड़ने की अपील की।

राष्ट्र निर्माण न्यास के बैनर तले चल रहा अभियान

राष्ट्र निर्माण न्यास के बैनर तले सुरेश चौहान द्वारा राष्ट्रवादी मिशन जनसँख्या नियन्त्रण कानून बनाओ, भारत बचाओ चलाये जा रहा है। अभियान में जागरूकता व हस्ताक्षर कैम्प लगाया गया। जिसमे प्रमुख रूप से विमल द्विवेदी प्रांतीय मंत्री व प्रभारी हिन्दू जागरण मंच हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारम्भ किया। लोगो से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए लोगो से हस्ताक्षर करवाया | इस मौके पर विमल द्विवेदी ने पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी सामूहिक व भौतिक समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या वृद्धि की है।


भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही जनसंख्या वृद्धि

भारत की भूमि और वर्तमान अर्थव्यवस्था जितने लोगों का भार-वहन कर सकती है। उसकी अपेक्षा आबादी कहीं अधिक है। जिससे राष्ट्र का आर्थिक संतुलन बिगड़ रहा है और उसका प्रभाव देश के प्रत्येक नागरिक पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जन शक्ति किसी राष्ट्र की सच्ची सामर्थ्य मानी जा सकती है। पर तभी जब उसके निर्वाह के समुचित साधन मौजूद हों। जनसंख्या की बेतहाशा वृद्धि उत्पादन को भी मुंह चिढ़ा रही है। बेकारी, बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन विकट होती जा रही है। देश में 70 प्रतिशत लोग कृषि उद्योग में लगे हैं। अन्य उद्योगों में भी जनसंख्या का अत्यधिक प्रभाव पड़ रहा है। जिससे बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दिन-प्रतिदिन घट रही

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का जातीय संतुलन भी बिगड़ रहा है। हिंदुओं की जनसंख्या का प्रतिशत दिन पर दिन घटता जा रहा है और अन्य जातियों में वृद्धि हो रही है। इसकी तहकीकात होना आवश्यक है। देश में चार बीवी 40 बच्चे पैदा करने पर रोक लगाने का कानून बनाना चाहिये। अत्यधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को मिलने वाली सारी सुविधाएं पर रोक लगा देनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने एक देश एक कानून की मांग की। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।