
हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से फौजी की मौत, गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से निकली गोली फौजी को लग गई। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही फौजी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। एसपी ने कहा कि इस बात की जांच होगी की आरोपी के पास चुनाव के दौरान शस्त्र रखने की अनुमति थी कि नहीं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार थाना क्षेत्र की घटना
पुलिस को दिए तहरीर में सोमनाथ पुत्र दुलारे निवासी यशवंत खेड़ा थाना बिहार ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार अपनी बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए पितुवा खेड़ा गया था। बरात निकासी के दौरान रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र मढई खेड़ा गांव निवासी मूल चंद्र पुत्र बिहारी ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग से निकली गोली उनके पुत्र उज्जवल को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उज्जवल को सुमेरपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
एसपी और एएसपी ने कहा
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। जबकि एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आरोपी शस्त्र रखने की अनुमति लिया था कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतक उज्जवल पंजाब के पटियाला में सेना की नौकरी कर रहा था। जो छुट्टी लेकर आया था।
Published on:
06 Feb 2022 09:23 am

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
