उन्नाव

शिक्षक ने छात्रा के साथ के रिश्ते को किया कलंकित, दुष्कर्म का मामला दर्ज

शिक्षक ने पहले विद्यालय में छात्रों के साथ कंधा काम किया फिर घर पहुंच कर करने लगा गंदी हरकतें। पाप का घड़ा भरा तो सामने आई उसकी करतूत।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2021, 9:08 PM IST
शिक्षक ने छात्रा के साथ के रिश्ते को किया कलंकित, दुष्कर्म का मामला दर्ज
शिक्षक ने छात्रा के साथ के रिश्ते को किया कलंकित, दुष्कर्म का मामला दर्ज

उन्नाव. आसीवन थाना क्षेत्र से एक शिक्षक का समाज को शर्मसार करने वाला कुरूप चेहरा सामने आया है। जहां उसने अपनी छात्रा कोई हवस का शिकार बना लिया। साथ ही धमकी दी है कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। धमकी से भयभीत छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा तो शिक्षक का साहस बढ़ा और ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर पहुंच गए। घर पर भी उसकी हरकतें गंदी रहती थी। परिजन ने एक दिन शिक्षक को गलत हरकत करते देख लिया। इस पर उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो सच्चाई सामने निकलता है। पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आसीवन थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा किया।

यह भी पढ़े

आसीवन थाना क्षेत्र का मामला

छात्रा के पिता ने बताया है कि आसीवन थाना क्षेत्र के गांव बिजीमऊ निवासी प्रदीप कुमार ने स्कूल में उसकी बेटी के साथ गंदा काम किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो बहुत बुरा अंजाम होगा। शिक्षक प्रदीप कुमार छात्रा के डर का पूरा फायदा उठाया और उसने घर में आकर ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान भी और गलत हरकतें करता रहा। एक दिन परिवार के सदस्यों ने शिक्षक को गलत हरकत करते देख लिया।

यह भी पढ़े

बेटी ने सुनाई आपबीती

पूछताछ के दौरान बेटी ने शिक्षक के कुकर्म का बयान किया। जिसे सुनकर घर में हड़कंप मच गया। पिता ने आसीवन थाना में तहरीर देकर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग। लेकिन थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय के लिए मुख्यालय पहुंचा पीड़िता का पिता एसपी को शिकायती पत्र दे दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on: